- सफाई कर्मियों ने किया मजदूर संघ का गठन, मुकेश करेंगे नेतृत्व

UNNAO:

समय-समय पर अपने उत्पीड़न से तंग नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने संगठित हो सफाई मजदूर संघ की स्थापना की है। संघ का अध्यक्ष पालिका के सफाई नायक मुकेश को चुना गया है। उनको अपनी कार्यकारणी भी गठित करने का अधिकार दिया गया है।

नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने रविवार को सरस्वती ज्ञान मंदिर पर एक बैठक की। इस बैठक में ख्7 सफाई कर्मचारी ख्फ् संविदा कर्मचारी व तीन वेतन भोगी कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में मजदूर संघ की स्थापना करने की घोषणा की गयी। इसमें सुरेंद्र कुमार को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। नगर पालिका के सफाई नायक मुकेश ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया। विरोध में किसी दूसरे कर्मचारी के न आने से उन्हें सर्वसम्मत से अध्यक्ष चुन लिया गया। एक अन्य प्रस्ताव पास कर उन्हें अपनी कार्यकारणी गठित करने का भी अधिकार स्वतंत्र रूप से सौंप दिया गया है। अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुकेश ने कहा कि पालिका का सफाई कर्मचारियों का निर्वाचित बोर्ड के साथ साथ पालिका अधिकारियों द्वारा समय समय पर गलत तरह से उत्पीड़न किया जाता रहा है। उस उत्पीड़न से बचने के लिए संगठन का गठन कर उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है। उसको निभाते हुए अब वह नाजायज रूप से कर्मचारियों के किये जाने वाले उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेंगे। बैठक में नरेश, मूलचंद्र, राकेश, मुन्नी, विद्या, लालता, रोहित आदि कर्मचारी शामिल रहे।