-सुबह महिला का शव मिला था अज्ञात में

-हाथ पर लिखा था नाम और गांव के नाम से हुई शिनाख्त

BAREILLY :

बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव रूड़की के पास संडे सुबह एक महिला का शव मिला। महिला के हाथ पर उसका नाम और गांव का नाम लिखा था। आसपास से लोगों ने महिला का शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के हाथ पर नाम देख उस गांव के लोगों को फोन किया तो परिजनों महिला की शिनाख्त की। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर

भोजीपुरा के गांव अटामांडा निवासी मलखान सिंह की पत्नी चन्द्रवती 40 वर्ष का शव बहेड़ी के रूड़की गांव के पास खेत में मिला। महिला की गर्दन और पेट कटा हुआ था। उसके हाथ पर उसका नाम और गांव के नाम देख पुलिस ने परिजनों से शिनाख्त कराई तो उन्होंने शिनाख्त चन्द्रवती के रूप में की। परिजनों ने बताया कि महिला पति के साथ रूद्रपुर में करीब तीन वर्ष से रहती थी। उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। मलखान सिंह ने बताया कि वह डेली की तरह शाम को फैक्ट्री से काम करके कमरे पर आया था। तो पत्नी नहीं थी। उसने तलाश किया, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। वह संडे सुबह को भी ड्यूटी पर चला गया। दोपहर को बहेड़ी से परिजनों ने फोन पर बताया कि चन्द्रवती की किसी ने हत्या कर शव खेत में फेंक दिया है। जिससे वह रूड़की से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। फिलहाल परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। महिला के पति ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है।