ललही माता का विधि-विधान से पूजन कर मांगा आशीर्वाद

<ललही माता का विधि-विधान से पूजन कर मांगा आशीर्वाद

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: पुत्र की दीर्घायु की कामना के साथ माताओं ने व्रत रखते हुए विधि-विधान पूर्वक ललही माता की पूजा की। शहर में नदियों के किनारे, तालाबों के किनारे, कॉलोनियों व घरों में महिलाओं ने एकजुट होकर पूजन किया। पूजन से पहले पुत्रवती महिलाओं ने ललही माता का ध्यान करते हुए पूजा स्थल को गोपर से लीपकर व साफ-सफाई कर कुण्ड बनाया। फिर बेरी, पलाश, गूलर, कुश, प्रभुत्ति की टहनियां गाड़ कर ललही माता की पूजा की। पूजन में सतनजा- गेहूं, चना, धान, मक्का, अरहर, ज्वार बाजरा- आदि का भुना हुआ लावा चढ़ावा। हल्के रंगों से रंगा वस्त्र व सुहाग सामग्री मां को समर्पित किया। इसके बाद ललही माता से पुत्र के दीर्घायु के साथ ही स्वस्थ्य जीवन की कामना की। पारण के समय हल से जोते गए अन्न की जगह महिलाओं ने नीवार या फरनही के चावल का सेवन किया।