-महानगर में लैंड यूज के विपरीत 500 अवैध निर्माण

-एमडीए वीसी ने की अवैध निर्माणों के नियमतीकरण की बात

-अवैध निर्माण से पटा शहर, रेगुलर करने में भी कई दिक्कतें

Meerut: महानगर में बिल्डर एमडीए के लैंड यूज की अनदेखी कर धड़ल्ले से अवैध निर्माण कर रहे हैं, वहीं एमडीए अवैध निर्माण करने वालों से नियमतीकरण कराने की अपील कर रहा है। इस बीच सच्चाई यह है कि शहर में आधे से अधिक अवैध निर्माणों को किसी भी स्थिति में नियमित नहीं किया जा सकता। ऐसे में एमडीए के सामने उनको ध्वस्त करने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं बचता।

क्या है मामला

असल में मेरठ विकास प्राधिकरण ने शहर को चार भू-उपयोग आवासीय, कमर्शियल, इंडस्ट्रीयल व एजुकेशन बांट रखा है। नियम के मुताबिक इन लैंड यूज के विपरीत निर्माण नहीं कराया जा सकता। यदि कोई बिल्डर लैंड यूज के विपरीत कोई निर्माण कराता है, तो वो न केवल अवैध निर्माण समझा जाएगा बल्कि उसको किसी भी स्थिति में नियमित भी नहीं किया जा सकेगा।

चलेगा ध्वस्तीकरण पखवाड़ा

एमडीए वीसी ने शहर में खड़े अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण के लिए एक ध्वस्तीकरण पखवाड़ा चलाने के निर्देश दिए हैं। एमडीए के मुताबिक क्म् फरवरी से ब् मार्च तक ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर प्राधिकरण द्वारा चिह्नित किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा। इसी बीच एमडीए ने जन साधारण से उनके द्वारा किए अवैध निर्माणों को नियमित कराने की अपील भी की है।

चेंज लैंड यूज पर भ्00 बिल्डिंग

एमडीए के मुताबिक शहर में भ्00 से अधिक बिल्डिंग बदले हुए लैंड यूज पर हैं। ऐसे फ्ब्म् अवैध निर्माण तो केवल गंगानगर में ही चिह्नित किए गए हैं, जबकि चिह्नित की गई अवैध कालोनियों की संख्या क्भ्ब् है। लैंड यूज के विपरीत निर्माणों का न तो मानचित्र स्वीकृत किया जा सकता है और न ही इनकों नियमित किया जा सकता है। ऐसे निर्माणों को ध्वस्त करने के अलावा एमडीए के पास कोई चारा नहीं है।

आई नेक्स्ट की खबर से एमडीए में हलचल

एमडीए में धूल फांक रहे ब्भ्00 ध्वस्तीकरण आदेशों के खुलासे के साथ विपरीत लैंड यूज पर खड़ी कर दी गई अवैध बिल्डिंग्स की खबर आईनेक्स्ट ने प्रमुखता से छापी थी।

एमडीए की ओर चिह्नित अवैध कालोनीे

परतापुर बाइपास पर इंडस्ट्रीयल लैंड यूज पर बड़े स्तर पर काटी जा रही कुछ कालोनियां

-अरविंद सिंघल की रमेश एंक्लेव

-राजेन्द्र रस्तोगी की शिवधाम कालोनी

-असगर अली की अनाम कालोनी

-विजय मित्तल की अनाम कालोनी

-शरण गुप्ता की अनाम कालोनी

-शेर सिंह की अनाम कालोनी

-विशाल शर्मा की अनाम कालोनी

वीसी के निर्देशानुसार शहर में लैंड यूज के विपरीत या अवैध रूप से बनाई गई कालोनियों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा। यदि एक्ट के अनुसार कोई निर्माण रेगुलर किया जा सकता है तो निर्माणकर्ता द्वारा उसको नियमित कराया जा सकता है।

-मांगेराम चौहान, तहसीलदार एमडीए