और बनने लगा अच्छा खाना

मास्टर शेफ शहजाद ने बताया कि वे कुकिंग को लेकर पहले क्रेजी नहीं थे। मेरे मॉम डैड दोनों वर्किंग हैं, जिस कारण घर पर मैं खाना खुद बनाता था। खाना बनाते-बनाते मुझे इसमें इंट्रेस्ट जगने लगा और मैं इसमें अधिक टाइम देने लगा। धीरे-धीरे स्पेशल डिशेज बनाने लगा और मुझे इसमें मजा आने लगा। कई स्टूडेंट्स जो बाहर पढ़ाई करते हैं, उन्हें खुद से खाना बनाना होता है। ऐसे में वे रेगुलर होने के बाद बेहतर कुकिंग करने लगते हैं।

11 डिशेज बनाना सिखाया

मास्टर शेफ शहजाद ने सैटरडे को रांचीआइट्स को 11 डिशेज बनाना सिखाया, जिसमें डेजट्र्स शामिल हैं। उन्होंने एक्साउटिक माउस, पानाकोटा विद सिट्रेस साउस, चॉकलेट लिकर्स बॉल्स, बेरी चीज शॉट, फ्लैमब बनाना विद अलमंड, फ्यूजन हलवा  डेजर्ट, बैक्ड यूगरठ विद बेरी डीप, ड्राई फ्रूट रॉल, हेवेन्ली ट्रीओ, मिनी क्विक केक, चॉकलेट बनाना और फुल ग्रिल्ड पाइनएप्पल क्रीम बनाना सिखाया। आर्गनाइजर टूमॉरोलैंड कंपनी ने पर्पल स्पाइस कुकरी शो के नाम से इस प्रोग्राम का आयोजन कराया। इसकी ऑर्गनाइजर्स मोनिका, सृष्टि और पूजा ने बताया कि कुकरी शो सक्सेसफुल रहा और रांचीआइट्स यहां आकर खुश हुए।