क्यों बनानी पड़ी प्रोफाइल

इंसानों के लिए बनाए गए डेटिंग एप का इस्तेमाल जानवर भी करेंगे यह किसी ने नहीं सोचा था। सूडान नाम के एक नर गैंडे की टिंडर पर प्रोफाइल बनी है। सूडान दुनिया का आखिरी सफेद नर गैंडा है। इस गैंडे को अपने फीमेल पार्टनर की जरूरत है। सूडान की प्रोफाइल में लिखा है कि “मेरी प्रजातियों का भाग्य मुझ पर निर्भर है”, मैं दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन करता हूं। मुझे घास खाना और कीचड़ में आराम करना पसंद है।' इस गैंडे की प्रोफाइल किसी और ने नहीं बल्िक उसकी देखरेख करने वाले कर्मचारियों ने बनाई है। डेटिंग एप पर इस प्रोफाइल को बनाने का सिर्फ एक मकसद है कि लोग सूडान के बारे में जान सकें और उसके फर्टिलिटी में खर्च होने वाली रकम में सहयोग करें।

app की मदद से फीमेल पार्टनर ढूंढ़ रहा है दुनिया का आखिरी सफेद गैंडा

अन्य तरीके अपनाए, लेकिन सब रहे विफल

6 फीट लंबे और 5,000 पाउंड वजनी सूडान अपनी प्रजाति का आखिरी गैंडा है। अगर उसकी फर्टिलिटी नहीं करवाई गई तो सफेद गैंडो की प्रजाति विलुप्त हो जाएगी। ऐसे में हर किसी की कोशिश है कि कहीं न कहीं से सूडान को फीमेल पार्टनर उपलब्ध करवाई जाए। सूडान के संरक्षणकर्ता उम्मीद कर रहे हैं कि सूडान की टिंडर प्रोफाइल 9 करोड़ डॉलर कमाने में मदद करेगी जिससे कि उसकी फर्टिलिटी में खर्च रकम एकत्र की जा सके। सूडान के लिए फीमेल पार्टनर खोजने के कई तरीके अपनाए गए जिसमें अभी तक सभी तरीके फेल रहे।

app की मदद से फीमेल पार्टनर ढूंढ़ रहा है दुनिया का आखिरी सफेद गैंडा

स्पर्म कराया जाएगा फर्टिलाइज

सूडान के स्पर्म को सफेद फीमेल राइनों के अंडाणुओं के साथ फर्टिलाइज कराया जाएगा। इन में से एक 17 साल की सातु है और दूसरी 27 साल की नाजिन है। इन्हीं दोनों में से एक के साथ सूडान के स्पर्म के साथ फर्टिलाइज कराया जाएगा। इसके बाद और नस्ल में और अधिक समानता के लिए भ्रूण को दक्षिणी राइनो में इम्पलांट किया जाएगा।

केन्या ओल पेजेटा संरक्षण के मार्केटिंग मैनेजर एलोडी सांपेरे ने कहा कि हम सूडान को वास्तविक पार्टनर देना चाहते हैं। तीनों सफेद गैंडे 24 घंटे के सुरक्षा गार्ड की निगरानी में रहते हैं। सभी को चिड़िया घर के वातावरण से बाहर निकाल कर जंगल नुमा वातावरण में रखा गया है। वहाँ उसने प्रजनन की कई बार कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

app की मदद से फीमेल पार्टनर ढूंढ़ रहा है दुनिया का आखिरी सफेद गैंडा

प्रजाति क्यों हुई विलुप्त

सूडान एक उत्तरी सफेद गैंडा है। जिसकी सींग काफी मंहगी बिकती है। ऐसे में शिकारियों ने यहां आसपास के इलाकों के कई सफेद गैंडो का शिकार किया है और उनकी सींगों को 50,000 डॉलर प्रति किलो के दाम पर बेच दिया। इसी वजह से सूडान की देखरेख कर रहे लोगों को डर है कि कोई शिकारी कहीं सूडान को भी उसकी सींग के लिए मार ना दे। ओल पेजेटा के सीईओ और गैंडा विशेषज्ञ रिचर्ड विग्ने का कहना है कि सूडान बूढ़ा भी हो गया है और वह जल्द ही मर भी सकता है इसलिए और भी डर बना रहता है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk