- विस चुनाव 2012 की अपेक्षा इस चुनाव में 67 प्रत्याशी हुए कम

BAREILLY:

विधानसभा चुनाव 2017 के महासंग्राम में इस बार बरेली के राजनीतिक धुरंधरों ने कोई खास इंट्रेस्ट नहीं दिखाया। वजह चाहे जो भी रही हो, लेकिन नाम वापसी के बाद जो आंकड़े प्रत्याशियों के सामने आए हैं, वह यही बयां कर रहे हैं। विस चुनाव 2012 की अपेक्षा इस चुनाव में 67 प्रत्याशी कम चुनाव लड़ रहे हैं।

कैंट सीट से सबसे कम

कैंट सीट से चुनाव लड़ने वालों की सबसे अधिक कमी आई है। यहां से पिछली बार 27 प्रत्याशियों ने दांव खेला था। लेकिन इस बार यह संख्या आधे से भी कम रही गई है। कैंट सीट से इस बार मात्र 12 प्रत्याशी ही मैदान में है। इसी तरह शहर, फरीदपुर, भोजीपुरा, बहेड़ी, मीरगंज, नवाबगंज, बिथरी चैनपुर और आंवला सीट पर भी प्रत्याशियों की संख्या कम हुई है। कुल 97 प्रत्याशी मैदान में हैं।

नोट बंदी तो कारण नहीं

प्रत्याशियों की संख्या में आई बड़ी कमी के पीछे कहीं नोट बंदी तो कारण नहीं बना है। क्योंकि, नोट बंदी के कारण मार्केट से ब्लैकमनी पूरी तरह से गायब हो गया है,जो बेसिकली चुनाव के दिनों में ही बड़े स्तर पर खर्च किया जाता रहा है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। आयोग भी विस चुनाव को लेकर काफी अलर्ट है। उसने 4 जनवरी को चुनाव के घोषणा के वक्त ही चुनाव में खर्च की सीमा कर दी थी। यूपी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव में 28 लाख रुपए खर्च की छूट है। जबकि, 20 हजार से ऊपर के खर्चे का भुगतान प्रत्याशियों को चेक के माध्यम ये करना है।

विस चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या

विस क्षेत्र - 2012 - 2017

शहर - 20 - 12

कैंट - 27 - 12

फरीदपुर - 12 - 8

मीरगंज - 14 - 10

आंवला - 18 - 7

बहेड़ी - 16 - 14

भोजीपुरा - 19 - 12

नवाबगंज - 14 - 12

बिथरी - 27 - 10

टोटल - 164 - 97