ALLAHABAD: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्‍‌न हृदय कवि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के मासिक श्राद्ध के अवसर पर संपन्न होने वाले काव्यांजलि कायक्रम की कड़ी में शहर की तीनों विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर पश्चिम विधानसभा का कार्यक्रम मुंडेरा के के लक्ष्मण वाटिका में हुआ। जिसमें देश एवं प्रदेश के प्रख्यात कवियों ने राष्ट्रवाद व स्व। अटलजी की कविताओं का पाठ कर श्रोताओं का दिील जी लिया।

मंत्रियों ने कही दिल की बात

बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अटल जी ने राजनीति के नए आयाम स्थापित किए और देश हित को हमेशा ही सर्वोपरि रखा। वह हमेशा ही हमारे प्रेरणा स्त्रोत रहे और भविष्य में भी रहेंगे। कवि अमित श्रीवास्तव, आशीष अनल, नरेश कात्यान, भूषण त्यागी, अगर निर्भीक, शैलेंद्र मधुर, आभा मधुर, लल्लू लाल गुप्ता सौरभ ने काव्य पाठ किया। शहर दक्षिणी का काव्यांजलि कार्यक्त्रम राजर्षि मंडपम में संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता मेयर अभिलाषा गुप्ता ने किया और संचालन कवि शैलेष गौतम ने किया। बतौर अतिथि के रुप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अपने ओजस्वी उदबोधन में कहा कि अटलजी ने भारत मां के गौरव और सम्मान के लिए अपना जीवन जिया। उन्होंने शब्दों को सदैव आचरण में ढाला। उनकी यादें उनकी कविता उनके द्वारा किए देश हित में कार्य हम लोगों का सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे। शहर उत्तरी विधानसभा का कार्यक्रम नेतराम के ऐतिहासिक चौराहे पर संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने किया। संचालन शैलेंद्र मधुर ने किया। विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने अपने उदबोधन में कहा कि गिलास प्रेम क्या होता है यह अटलजी से सीखना चाहिए। देश के लिए जीना प्रदेश के लिए मरना उन्होंने अपने कविता के माध्यम से अपने कायरें के माध्यम से हम लोगों को बताया है। मौके पर पार्षद अनिल कुशवाहा, पार्षद अमरजीत सिंह, कुंज बिहारी मिश्रा, श्याम चंद गिरि, बाबा प्रेम नारायण केसरवानी, आशीष गुप्ता राजू पाठक, शिवेंद्र मिश्रा, कमलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।