शाम को आई सुबह की प्रयागराज

राजधानी और प्रयागराज भी हुई घंटों लेट

साल के पहले दिन ही कोहरे के कारण ट्रेनें रही घंटों लेट

ALLAHABAD: नए वर्ष के पहले दिन कुछ लोगों को मौसम ने गच्चा दे दिया। गच्चा इस बात का कि कोहरे की वजह सेनौ ट्रेन कैंसिल हो गई। आधा दर्जन ट्रेनें घंटों लेट रहीं। इससे दिल्ली जैसे बड़े शहरों में जा कर न्यू ईयर सेलीब्रेशन की तमन्ना पूरी नहीं हो सकी। यही दशा उनकी भी रही जो उन शहरों से वापस आ कर अपनों के बीच नए वर्ष पर वक्त बिताना चाह रहे थे। जिन ट्रेनों को सुबह सात से नौ बजे के बीच इलाहाबाद पहुंच था, वह देर शाम यहां पहुंचीं। प्रयागराज, संगम, जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस घंटों लेट रही।

बर्फीली हवाओं से लोग रहे परेशान

कोहरे की वजह से जहां ट्रेनों के लेट होने से यात्री परेशान रहे। वहीं बर्फीली हवाएं भी उन्हें काटने को दौड़ती रहीं। कंपाने वाली इसी ठंड के बीच प्लेटफार्म पर बैठ कर यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। यहां आप यह बताना जरूरी हो गया है कि ट्रेनों की लेट लतीफी लगातार बढ़ती चली ही जा रही है। पांच से छह घंटे लेट चल रही ट्रेन के समय पर जब लोग जंक्शन पर पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन अभी एक घंटे और देरी में आएगी। थोड़ी देर बाद समय और बढ़ा तो फिर बढ़ता चला गया। ऐसे में पैसेंजर्स के लिए प्लेटफार्म पर ही ठंड में ठिठुरते हुए ट्रेन का इंतजार करना मजबरी बन गई।

संडे को ये ट्रेनें रही कैंसिल-

12307- हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस

12312- कालका-हावड़ा कालका मेल

12505- गुवाहाटी-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस

12506- आनंद विहार-गुवाहाटी नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस

14217-14218- प्रयाग-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस

14005-14006- सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस

घंटों लेट रही ट्रेन

22405- भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस- 11 घंटा

12560- शिवगंगा एक्सप्रेस- 9 घंटा

12428- आनंद विहार रीवां एक्सप्रेस- 6 घंटा

14056- ब्रह्मापुत्र मेल- 8.30 घंटा

12310- पटना राजधानी एक्सप्रेस- 14 घंटा

11107- बुंदेलखंड एक्सप्रेस- 7 घंटा

12802- नई दिल्ली-पूरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस- 10 घंटा

12570- आनंद विहार जय नगर गरीबरथ एक्सप्रेस- 14 घंटा

12562- स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस- 9 घंटा

22410- आनंद विहार गया गरीबरथ एक्सप्रेस- 15 घंटा

12302- कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस- 19 घंटा

12303- पूर्वा एक्सप्रेस- 18 घंटा

12815- नंदन कानन सुपरफास्ट एक्सप्रेस- 8 घंटा

15483- सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 8.30 घंटा

12582- नई दिल्ली मंडुवाडीह सुपरफास्ट एक्सप्रेस-11 घंटा

12818- आनंद विहार हटिया एक्सप्रेस- 16 घंटा

12304- पूर्वा एक्सप्रेस- 20 घंटा

12418- प्रयागराज एक्सप्रेस- 8 घंटा

12404- जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस- 14 घंटा

14126- सरयू एक्सप्रेस 6 घंटा

12562- स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस- 14 घंटा

12402- मगध एक्सप्रेस- 18 घंटा

12423- डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस- 21 घंटा

14512- नौचंदी एक्सप्रेस- 8 घंटा