यहां इंसान नहीं ड्रोन करता है ऑर्डर सर्व

सिंगापुर के टिंब्रे द सबस्टेशन नाम का रेस्टोरेंट अपनी अलग खासियत के लिए सोशल मीडिया पर मशहूर हो रहा है। रेस्टोरेंट की खासियत कहें या हैरान कर देने वाली बात यहां ऑर्डर कोई वेटर नहीं बल्कि एक ड्रोन पहुंचाता है। इस रेस्टोरेंट में एक म्यूजिक बार भी है। यहां वेटर तो होते हैं पर वो वही काम करते हैं जो ड्रोन इशारा करता है। ड्रोन किचन एरिया से ही किस टेबल पर क्या पहुंचाना है उसको जूम करता है। क्या चीज किसे सर्व करना है उसका ऑर्डर देता है।

इस रेस्टोरेंट की डिश है खास

जापान के टोक्यो में एक रेस्टोरेंट ऐसा है। यहां मल के फ्लेवर में खाना सर्व किया जाता है। असल में ये कोई मल नहीं होता है। बल्कि कुछ चीजों को मिलाकर कुछ ऐसी खास डिश बनाई जाती है जिससे मल जैसी गंध आती है। टोक्यो में ही एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहां खिलौनों को खाना सर्व किया जाता है। ये गुड्डे-गुड़ियों से लेकर टेडी बियर कुछ भी हो सकते हैं। खिलौनों के मालिकों में एक दिन पहले से ही यहां सीट रिजर्व करवाना पड़ता है।

Weird News inextlive from Odd News Desk