-डीडीयूजीयू में खुल गया विधिक सेवा प्राधिकरण

-स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल में मिलेगी मदद, पब्लिक भी ले सकेगी सलाह

GORAKHPUR: गोरखपुराइट्स के लिए खुशखबरी। विधिक जागरूकता के लिए डीडीयू के लॉ डिपार्टमेंट में 'विधिक सेवा प्राधिकरण' खोला गया है। विधिक सेवा प्राधिकरण में जहां लॉ डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल की सुविधा मिलेगी, पब्लिक को होने कानूनी समस्या के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। डीडीयू के लॉ डिपार्टमेंट में 'विधिक सेवा प्राधिकरण' खोले जाने की कवायद पिछले कई महीने से चल रही थी। लॉ थर्ड इयर के स्टूडेंट्स की माने तो विधिक सेवा प्राधिकरण खुलने से वहां प्रेक्टिकल में काफी आसानी हो गई है। इन्हें विधि से संबंधित जानकारी देने के लिए चार स्पेशल गेस्ट की टीम बनाई गई है। इस टीम में अमित कुमार दुबे, रत्नेश कुमार पाण्डेय, रामकृष्ण त्रिपाठी व जयप्रकाश आर्य शामिल हैं। यह टीम लॉ डिपार्टमेंट के डीन प्रो। डॉ। जितेंद्र तिवारी, एचओडी प्रो। डॉ। अरविंद कुमार मिश्रा और एक्स एचओडी प्रो। अमरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में काम करेगी। इसके अलावा स्टूडेंट्स के लिए डिपार्टमेंट में मूट कोर्ट तैयार किया जाएगा। जिसमें वे प्रैक्टिकल के तहत जज, वकील, वादी और प्रतिवादी की भूमिका में रहेंगे।

स्टूडेंट्स के साथ पब्लिक को भी फायदा

लॉ डिपार्टमेंट के डीन प्रो। डॉ। जितेंद्र तिवारी ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण का मकसद है कि लॉ स्टूडेंट्स को जहां प्रैक्टिकल में काफी सहूलियत होगी वहीं आम लोग भी इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा न्यायालय के स्तर के बारे में भी पब्लिक को गाइड किया जाएगा।

कोट्स

विधिक सेवा प्राधिकरण से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इससे हमें कानून की जानकारी के साथ-साथ पब्लिक रिलेडेट कानूनी मामलों के निस्तारण के तरीके मालूम होंगे।

मो। आमिर, फोर्थ सेमेस्टर, लॉ

मेरा सिक्स सेमेस्टर है। लाइब्रेरी की जहां सुविधाएं ऑल रेडी थी। वहीं प्रेक्टिकल के लिए अब दिक्कतें नहीं होंगी। विधिक सहायता हमारे लिए बेहद जरूरी था। जो हमें मिल गया।

ज्योति मझवार, सिक्स्थ सेमेस्टर, लॉ

वर्जन

लॉ डिपार्टमेंट में स्टूडेंट्स के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण बनाया गया है। यह स्टूडेंट्स के साथ आम लोगों की हेल्प करेगा। मूट कोर्ट भी जल्द तैयार हो जाएगा।

प्रो। डॉ। जितेंद्र तिवारी,

डीन ऑफ लॉ डिपार्टमेंट, डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी