अपने एजेंडे का जिक्र नहीं, पद संभालते ही सरकार को कोसा

नवनियुक्त अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने संभाला कामकाज

DEHRADUN:

प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रीतम सिंह के कामकाज संभालते ही उत्तराखंड कांग्रेस में प्रीतम युग का आगाज हो गया। प्रीतम सिंह की छवि पार्टी में एक सरल और बेदाग नेता के रुप में मानी जाती है। साथ ही प्रीतम सिंह का नाम आज तक किसी गुट से नहीं जोड़ा गया है। गुरुवार को प्रीतम ने कामकाज संभालते ही कार्यकर्ताओं को भरोषा दिलाया कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष है जिनके कारण पार्टी है। हालांकि प्रीतम के पहले सम्बोधन में अपना कोई एजेंडा नजर नहीं आया। प्रीतम सिंह ने कांग्रेस भवन में हुए स्वागत समारोह में केन्द्र की मोदी सरकार को जमकर कोसा।

समर्थकों ने की आतिशबाजी

प्रीतम सिंह के कामकाज संभालने से पहले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रीतम सिंह के सम्मान में स्वागत रैली आयोजित की। प्रीतम सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम से लेकर कांग्रेस भवन तक शक्ति प्रदर्शन भी किया। प्रीतम सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर प्रीतम के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी भी की। चकराता क्षेत्र से पारंपरिक वाद्य यंत्र के साथ कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य भी किया।

हर कार्यकर्ता अध्यक्ष: प्रीतम

प्रीतम सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि एक कार्यकर्ता को प्रदेश की बागडोर सौंपी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह नहीं, बल्कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता अध्यक्ष है और प्रत्येक कार्यकर्ता अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेगा। कांग्रेस को पुर्नस्थापित करने पर जोर देते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि हम सब को मिल कर कांग्रेस के लिए काम करना होगा।

कहां हैं अच्छे दिन?

प्रीतम सिंह ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहता हूं की अच्छे दिन कहां गए। भाजपा का दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा था, रोजगार तो मिला नहीं, बेरोजगारी और बढ़ गई। विदेशों से काला धन लाने का वायदा भी झूठा निकला। मोदी कहते थे काला धन आएगा और देश के नागरिकों के खाते में क्भ्-क्भ् लाख रुपए आएंगे, कहां हैं वो रुपए। प्रीतम ने राज्य सरकार पर भी जमकर हमला बोला, प्रीतम ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा सरकार को म् माह का समय दिया है, अगर सरकार गलत काम करेगी तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। प्रीतम ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सूबे में खाद्यानों की कीमत बढ़ाने का काम किया है।

प्रदेश में कार्यकर्ताओं के सहयोग से कांग्रेस को पुर्नस्थापित करेंगे। कांग्रेस हारी जरूर है, लेकिन समाप्त नहीं हुई है। हम सभी का दायित्व है की कांग्रेस को मिल कर मजबूत करना है।

प्रीतम सिंह, नवनियुक्त अध्यक्ष, पीसीसी