-टेक्निकल सेशन में विद्वानों ने दिये लेक्चर, रिसर्च कमेटी के समक्ष पढ़े गए रिसर्च पेपर

VARANASI: काशी विद्यापीठ में कॉन्फ्रेंस के बाद टेक्निकल सेशन स्टार्ट हुआ। इसमें विद्वानों ने लेक्चर दिए। इस मौके पर गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर के प्रो। परमजीत सिंह जज ने कहा कि हिंसा विकास के हर कदम को रोक देती है। कहा कि हिंसा किसी भी लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। इसमें सिर्फ अपनों का खून बहता है, दुनिया में अपने देश की साख गिरती है और हम अपने आगे बढ़ने के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इस मर्म को समझना होगा। खुद समझने के साथ ही विश्व समुदाय को भी समझाना होगा। व्याख्यान में नक्सलियों पर विशेष रूप से कहा कि उनकी गतिविधियां न तो देश को आगे बढ़ाएंगी और ना ही उन्हें। भूखे पेट विदेशी हथियार कितने दिन चलाएंगे। एक न एक दिन उन्हें यही देश सहारा देगा। प्रोग्राम में प्रो। दीपांकर गुप्ता ने डेवलपमेंट, डायवर्सिटी व डेमोक्रेसी को बताया। इस अवसर पर प्रो। एके जोशी, प्रो। पुरुषोत्तम पांडेय व प्रो। भारती रस्तोगी ने सहभागिता की। इस कड़ी में विभिन्न शोध समितियों के समक्ष प्रतिभागियों ने अपने रिसर्च पेपर पढ़े।