VARANASI: आर्थिक सुधारों के लागू होने के बाद से देश में बढ़े भ्रष्टाचार से अर्थशास्त्री भी चिंतित हैं। कारण कि भ्रष्टाचार इकोनॉमिक्स के लिए चैलेंज बना हुआ है। गुरुवार को डीएवी पीजी कॉलेज में विशिष्ट व्याख्यान में सेंटर फॉर द स्टडीज इन सोशल साइंसेज, कोलकाता के डायरेक्टर व अर्थशास्त्री प्रो। सुगत मार्जित ने कहा कि आर्थिक सुधारों के बाद से ही देश में बड़े औद्योगिक घरानों, नौकरशाहों एवं राजनेताओं के गठजोड़ की प्रक्रिया जारी है इसलिए देश में भ्रष्टाचार बड़ा प्रॉब्लम बन गया है। इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट की ओर से 'अवांछित विशेष लाभ एवं आर्थिक सुधार' विषयक व्याख्यान में उन्होंने कहा कि आर्थिक सुधारों के साथ भ्रष्टाचार का तेजी से उदय होना चितिंत करता है। डॉ। सत्यदेव सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार से देश को मुक्ति दिलाना इकोनामिक्स के लिए बड़ी चुनौती है। विषय प्रवर्तन डॉ। अनूप कुमार मिश्र, वेलकम डॉ। विमल शंकर सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डॉ। पीके सेन ने किया।