- हाउस टैक्स की कम वसूली होने के चलते शासन के निर्देश पर जोनल अधिकारियों का रुका वेतन

- 2014-15 वित्तीय वर्ष में 27.27 करोड़ रुपये के टार्गेट की अपेक्षा अब तक महज 23.50 करोड़ रुपये हुए हैं वसूल

>varanasi@inext.co.in

VARANASI : हाउस टैक्स की कम वसूली पर शासन की त्योरी चढ़ गयी है। उसक निर्देश पर नगर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी ने बुधवार को जोनल अधिकारियों का वेतन रोक दिया है। उन्होंने आदेश जारी किया है कि फ्क् मार्च तक हर हाल में टैक्स कलेक्शन का टार्गेट पूरा कर लिया जाए। आदेश से जोनल अधिकारियों में खलबली मच गई है। वित्तीय वर्ष ख्0क्ब्-क्भ् में ख्7.ख्7 करोड़ रुपये की वसूली का टार्गेट रखा गया है। अब तक महज ख्फ्.भ्0 करोड़ रुपये की ही वसूली हुई है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी महातम यादव के अनुसार हाउस टैक्स के नये स्लैब के टैक्स कलेक्शन में परेशानी हुई। फिलहाल बड़े बकाएदारों को नोटिस भेजी गई तो सरकारी विभागों पर भी नकेल कसा गयी। रोडवेज, मंडी समिति, पं। दीनदयाल अस्पताल आदि सरकार विभागों से भी बकाया करोड़ों रुपये वसूलने की नोटिस दी गई है।