साऊदी में हुआ था गिरफ्तार अब्दुल अजीज

अब्दुल को 2005 में सऊदी अरब में गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान वह इराक से जेद्दाह जाकर अमेरिकी बलों से लड़ने की योजना बना रहा था। वह जुलाई 2005 में गल्फ एयरवेज फ्लाइट से ढाका से जेद्दाह गया। वहां जाकर एक पाकिस्तानी शकील के घर में रुका था। वह बोस्निया और चेचेन्या के सीमावर्ती इलाकों में लड़ रहा था। अजीज अगली जिहादी कार्रवाई को लेकर जेद्दाह से निकलने की योजना पर काम कर रहा था। तभी उसे सऊदी सुरक्षा बलों ने हिरासत में ले लिया। साऊदी में उसे आठ साल की सजा मिली। वह 10 सालों तक वह जेल में रहा। इसके लिए उसे सऊदी सरकार ने हर्जाना भी दिया। इसके बाद सऊदी अरब ने दो फरवरी को उसे भारत भेज दिया।

बबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर हुआ था हमले को तैयार

अजीज को भारत के मुकाबले बोस्निया और चेचेन्या में जिहाद के लिए तैयार किया गया था। 1997 में अजीज को उसके हैंडलर मोहम्मद इस्माइल और पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेटिव सलीम जुनैद भारत में जिहाद के लिए तैयार कर रहे थे। तब अजीज ने इनसे कहा था कि भारत में इसकी जरूरत नहीं है। उसने कहा था भारत में मुस्लिमों की स्थिति दुनिया के दूसरे मुल्कों से खराब नहीं है। बाद में अजीज मोटी रकम के बदले बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर भारत के खिलाफ युद्ध करने के लिए तैयार हो गया था। शेख ने अजीज को 9.5 लाख रुपये भेजा। इस रकम को हवाला के जरिए अजीज के ससुर को भेज दिया गया। अजीज को हथियार और डेटोनेटर्स के जरिए सिटी में ब्लास्ट करने की साजिश रचने का आरोप हैदराबाद पुलिस ने 2001 में अरेस्ट किया था।

गणेश मंदिरों पर किया था हमला

अब्दुल 2001 में बेल पर रिहा हुआ। जमानत अवधि में ही वह 2003 में बांग्लादेश भाग गया। यहां उसने बांग्लादेशी पासपोर्ट हासिल करने के लिए एजेंट को 35,000 रुपए दिए। तब भी वह पासपोर्ट हासिल नहीं कर सका। उसे 2004 में इंडिया भेज दिया गया। आरोप है कि वह अपने आतंकवादी सहयोगी मौलाना नसीरुद्दीन के साथ मिल अहम बांधों और सिकंदराबाद में गणेश मंदिर पर हमला करने का काम रहा था। उसने आठ युवाओं को इसे लेकर ट्रेनिंग दी थी। इस ट्रेनिंग में आईईडी असेंबल करना भी शामिल था। हालांकि इन्हें आंध्र प्रदेश पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। अपनी गिरफ्तारी के डर से अजीज एक बार फिर बेंगलुरु और हावड़ा होते हुए बांग्लादेश भाग गया। इस बार उसे यहां पासपोर्ट मिल गया। उसे मक्का जाने के लिए वीजा भी मिल गया। जुलाई 2005 में वह जेद्दाह के लिए रवाना हो गया।

National News inextlive from India News Desk