-परसुडीह थाना एरिया स्थित खासमहल निवासी सतवीर सिंह

-पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

JAMSHEDPUR : एलजी कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत परसुडीह निवासी सतवीर सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुबह घर वालों को मिली जानकारी

परसुडीह थाना एरिया स्थित खासमहल निवासी सतवीर सिंह (ख्8) एलजी कंपनी में एरिया थे। वे अपने पेरेंट्स और दो भाई-बहनों के साथ रहते थे। फैमिली मेंबर्स घटना के कारणों के संबंध में कोई भी जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि सब कुछ नार्मल था। वेडनसडे की रात वे खाना खाकर सोने चले गए। सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खोल तो घर वालों ने आवाज लगायी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद घरवालों ने दरवाजा खोला, तो पाया कि सतवीर फांसी से लटका है। इसके बाद पुलिस को इन्फॉर्म किया गया।