-एसीएमओ आफिस में सिंगल विंडो सिस्टम से बांटे जाएंगे लाइसेंस

-25 जुलाई से हेल्थ ब्रांच में शुरू हो जाएगा सिंगल विंडो सेल

RANCHI (22 July) : राजधानी में मीट, चिकन और मछली बेचने का लाइसेंस अगले महीने से जारी किया जाएगा। यह लाइसेंस लेने में लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए सिंगल विंडो सेल का गठन किया गया है। इसकी शुरुआत 25 जुलाई से रांची नगर निगम की हेल्थ शाखा में की जाएगी, जहां एसीएमओ हफ्ते में तीन दिन चिकन-मटन बेचने वालों को लाइसेंस जारी करेंगे। वहीं लाइसेंस लेने से पहले निगम से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भी लेना पड़ेगा। इसके बाद ही संबंधित व्यक्ति को निगम से बिक्री का लाइसेंस जारी किया जाएगा।

एनओसी के बाद ही लाइसेंस

सभी कागजातों के साथ आवेदन देने के बाद रांची नगर निगम से नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना होगा। जिसमें पेपर देखने के बाद जब निगम के अधिकारी आश्वस्त हो जाएंगे कि लाइसेंस देने में कोई आपत्ति नहीं है तभी नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। ऐसे में सभी पेपरों की जांच निगम में की जाएगी।

.

क्या देना होगा पेपर

-होल्डिंग टैक्स रसीद

-सालिड वेस्ट यूजर चार्ज रसीद

-संपत्ति से जुड़ा सेल, डीड, रेंट एग्रीमेंट, म्यूटेशन, खतियान

-स्लाटर हाउस रूल्स 2001क्/ख्0क्क् का पालन करने का एफिडेविट

-भ्0 माइक्रोन से कम का प्लास्टिक यूज नहीं करने का एनओसी

अगस्त में जारी होगा लाइसेंस

बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार(हर हफ्ते)

सितंबर में जारी होगा लाइसेंस

सिर्फ बुधवार(हर हफ्ते)