- एसी और लिफ्ट नहीं चल पा रहीं, कूलर-पंखे रेंग रहे, फुंक रहे उपकरण

-केस्को की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे उपभोक्ता, उमस भरी गर्मी में सब बेहाल

KANPUR : इन दिनों वैसे भी भीषण उमसभरी गर्मी पड़ रही है। जिसमें लोगों को पॉवर क्राइसिस से जूझना पड़ रहा है। लाइट आती है तो लो वोल्टेज के कारण लोगों को गर्मी से सुकून नहीं मिल पा रहा है। लो वोल्टेज के कारण कूलर, पंखें व एसी चल नहीं पा रहे है। यही नहीं लगातार लो वोल्टेज रहने के कारण हीट होकर ये उपकरण अलग से फुंक रहे हैं। जिससे लोगों की समस्या और भी बढ़ गई है। इस समस्या से एक नहीं सिविल लाइन्स, शारदा नगर, किदवई नगर, सत्यम विहार, पनकी गंगागंज, स्वराज नगर सहित कई मोहल्लों के लोग जूझ रहे हैं।

एसी ही नहीं लिफ्ट तक नहीं चल पा रही

सिविल लाइन्स के एक हिस्से में रहने वालों को करीब 20 दिन से लो वोल्टेज की जबरदस्त समस्या से जूझना पड़ रहा है.लोगों को कहना है कि करीब 20 दिन पहले पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने लगा ट्रांसफॉर्मर जल गया था। ट्रांसफॉर्मर बदले जाने के बाद से आज तक उन्हें लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जिसके चलते एसी चल नहीं पा रहे, पंखें रेंग रहे है और लोगों को उमसभरी गर्मी में पसीना अलग से बहाना पड़ रहा है। अपूर्वा अपार्टमेंट में रहने वाले सीनियर सिटीजन जीके जैन ने बताया कि वोल्टेज 110 से 130 ही आ रहा है। लो वोल्टेज के कारण सीएफएल, पंखें व मोटर हीट कर जल गईं है। कमोवेश यही समस्या नवशील अपार्टमेंट में रहने वालों की है। पॉवर क्राइसिस के बाद उन्हें भी लो वोल्टेज की प्रॉब्लम से जूझना पड़ रहा है।

ंबे अर्से से बनी है समस्या

शारदा नगर क्यू ब्लाक में 15-20 दिन से नहीं बल्कि लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। जिसकी वजह लोगों के घरों के टीवी, फ्रिज तक फुंक चुके है। ऐसी भीषण गर्मी में कूलर, पंखे तक चल पाने से वह अधिक परेशान है। लेकिन केस्को के इंजीनियर एक नहीं सुन रहे है। लोगों ने जीएम,एजीएम से शिकायत की, उन्होंने ट्रांसफॉर्मर लगाने का आदेश भी किया है। लेकिन केस्को इंजीनियर्स की लापरवाही जारी है।

-पॉवर की अधिक डिमांड के कारण लो वोल्टेज की समस्या है। अगर कहीं काफी समय से लो वोल्टेज की समस्या है तो शिकायत मिलने पर नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर समस्या दूर कराई जाएगी।

-एस एन बाजपेई, एमडी केस्को

बातचीत (फोटो है)

-जब से पीडब्ल्यूडी ऑफिस सिविल लाइन्स के सामने लगा ट्रांसफॉर्मर बदला गया तभी से लो वोल्टेज की समस्या है। इसी वजह से सबमर्सिबल पम्प की मोटर तक जल गई है। पानी तक समस्या हो गई है।

- जीके जैन

-करीब 20 दिनों से लगातार लो वोल्टेज आ रहा है। एसी ही नहीं लिफ्ट तक नहीं चल पा रही है। बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। - मधु

-इस उमस भरी गर्मी में लो वोल्टेज की वजह से एसी चल नहीं पा रहा है। पंखा भी रेंगा करता है.लिफ्ट भी नहीं चल पाती है।

- आकाश जायसवाल

वैसे ही पॉवर कट की बहुत समस्या है, लाइट आती है तो लो वोल्टेज रहता है। जिससे इस गर्मी में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- काजल अग्रवाल

- 22 को सीपीएमटी का पेपर है। पॉवर क्राइसिस के कारण वैसे ही तैयारी प्रभावित हो रही है। फिर लो वोल्टेज के कारण परेशानी और बढ़ जाती है।

-सभाजीत

-इतनी जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। शारदा नगर क्यू ब्लाक में लो वोल्टेज के कारण पंखे व कूलर ठीक से चल ही नहीं पा रहे हैं। हीट होने से खराब हो रहे हैं।

- जीतू तिवारी

आई कनेक्ट।

-शारदा क्यू ब्लाक बहुत समय से लो वोल्टेज की समस्या है। फ्रिज, टीवी जल चुके है। लगातार शिकायतों के बावजूद केस्को वालों ने समस्या हल नहीं की है।

- अर्चना सिंह

-अच्छी सैलरी मिलने के बावजूद केस्को वाले ठीक से काम नहीं करते है। लो वोल्टेज के कारण हम लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

-सौरव निरंकारी

-सत्यम विहार कल्याणपुर में लो वोल्टेज की प्रॉब्लम है। कल्याणपुर सबस्टेशन में कम्प्लेंट भी की। समस्या दूर नहीं हुई, पूछने पर बताया कि पनकी में फॉल्ट है

-जसप्रीत सिंह

-पनकी गंगागंज एरिया में वोल्टेज की बहुत समस्या है। शाम को तो वोल्टेज इतना कम हो जाता है कि पंखे व कूलर रेंगा करते हैं।

- अवधेश सिंह

-लो वोल्टेज की वजह से इनवर्टर चार्ज नहीं हो पाता है। बिजली जाने पर थोड़ी देर में वह भी बन्द हो जाता है।

-प्रिंस अनुज

-माहेश्वरी मोहाल में बहुत समय से लो वोल्टेज की समस्या है, इस वजह सबमर्सिबल की मोटर तक फुंक चुकी है।

- विकास वर्मा