हज कमेटी ने जारी किया निर्देश, 22 किलोग्राम तक ही लगेज अपने साथ कैरी कर सकेंगे हज यात्री
गाइड लाइन में साथ ले जाने वाले बैक की साइज भी मेंशन की गयी
PRAYAGRAJ: हज यात्रा पर जाने वाले इस बार अधिकतम 22 किलोग्राम तक का लगेज अपने साथ कैरी कर सकते हैं। इससे अधिक वजन लेकर यात्रा किया तो लगेज एयरपोर्ट पर छोड़ना पड़ेगा या फिर यात्रा ही कैंसिल हो जाएगी। इधर, प्रयागराज से इस साल जाने वाल यात्रियों में 30 लोगों ने अपने किराए की दूसरी किश्त भी जमा नही की है। इससे हज यात्रियों की संख्या और कम हो गयी है। हज यात्रियों के लिए नए नियम
कोई भी यात्री दो बैगों में 22 किलोग्राम से अधिक वजन नहीं ले जा सकेगा
इसके अलावा 10 किलो का एक हैंडबैग अपने साथ ले जा सकता है
हज यात्री 158 सेंटीमीटर के दो बैग में ही अपना सामान कैरी करना होगा
दस किलो के हैंड बैग पर हज कमेटी की ओर से जारी कवर नंबर, नाम, फ्लाइट और पता लिखा होना चाहिए।
हैंडबैग का साइज 55 गुणा 40 गुणा 23 सेंटीमीटर से अधिक नहीं होगा
यात्रा से पहले कम हो गए 30 यात्री
यात्रा महंगी हो जाने से इस साल भी महज 705 लोगों ने प्रयागराज से रजिस्ट्रेशन कराया था।
यहां का कोटा पूरा 860 यात्रियों का है।
पूरे यात्री नही होने पर प्रयागराज का कोटा दूसरे शहरों को दे दिया गया है।
बचे हुए यात्री में से 30 ने किराए की दूसरी किश्त जमा नही की है।
अब प्रयागराज से 675 यात्री हज के लिए रवाना होंगे।
कल होगा टीकाकरण
हज यात्रियों का टीकाकरण 15 जुलाई को पालकी गेस्ट हाउस नूरुल्ला रोड पर होगा। खुद्दामाने हज कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि सुबह 9:45 बजे हज यात्रियों को टीकाकरण का टोकन दिया जाएगा। हेल्थ कार्ड भरने के लिए यात्रियों को अपने साथ स्टेटस या आखिरी जमा पैसे की रसीद और एक कलर फोटो लानी होगी। यह टीका हज के लिए अत्यधिक आवश्यक है। इसके बगैर हज यात्रा संभव नही है। विशेष जानकारी के लिए कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 9936226971, 7317289678, 9598566465 और 9450621085 पर संपर्क कर सकते हैं।
टीकाकरण बेहद जरूरी है। सीएमओ की ओर से टीम को टीकाकरण के आदेश दिए गए हैं। इस दिन सभी हज यात्री समय से आकर टीका लगवा लें जिससे उनकी यात्रा की प्रासेस पूरी की जा सके।
-हाजी मोइन अहमद खां,
सचिव, खुद्दामाने हज कमेटी प्रयागराज