दुनिया में सबसे कम उम्र की मां

हम बात कर रहे है लीना की जो दुनिया की सबसे कम उम्र की डॉक्यूमेंटेड मां हैं। लीना मेडिना नाम की इस लड़की का जन्म 27 सितंबर 1933 को पेरू के एक छोटे से गांव तिकरापो में हुआ था। लीना एक रेयर कंडिशन के साथ जन्मी थीं। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें जननांग बहुत जल्दी विकसित हो जाते हैं। आठवें महीने से ही लीना को पीरियड्स होना शुरू हो गए थे। चार साल की उम्र में उसके ब्रेस्ट पूरी तरह विकसित हो गए। आमतौर पर लड़कियों में जननांगों का विकास 10 साल की उम्र में शुरू होता है। लड़कों में यह 11-12 साल में लेकिन लीना के साथ ऐसा नहीं हुआ था।

पांच साल की उम्र में हुई प्रेगनेंट

जब लीना पांच साल की हुई तो उसका पेट अचानक बढ़ने लगा। पहले तो लीना की मां विक्टोरिया को लगा कि उनकी बेटी पर किसी बुरी आत्मा का साया है लेकिन बाद में उन्हें महसूस हुआ कि शायद उनकी बेटी के पेट में ट्यूमर हो गया है। वो लीना को लेकर अस्पताल पहुंची। अस्पताल में जांच के बाद जो पता चला उससे वहां मौजूद लोग ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया हैरान रह गई। पांच साल की बच्ची जो खुद अपनी मां के हाथ से निवाला खाती थी वह प्रेग्नेंट थी। वो एक बच्चे को जन्म देने वाली थी। जिस समय लीना अस्पताल पहुंचीं वो आठ माह की गर्भवती थीं।

सर्जरी कर निकाला गया था बच्चा

लीना की हालत को देखते हुए उसके पिता को ही आरोपी माना गया। वो गिरफ्तार भी हुए लेकिन सुबूतों के अभाव में उन्हें छोड़ दिया गया। लीना से जब भी इस बाबत पूछा जाता वो शांत हो जाती और कुछ भी नहीं बोलती। मानो उसे कुछ पता ही नहीं याद ही नहीं। लीना के केस को डॉक्टर गेराल्डो लोजाडा ने अपने हाथ में लिया और 14 मई 1939 को लीना ने एक स्वस्थ और लगभग छह पौंड के वजन वाले बच्चे को जन्म दिया। उस समय लीना की उम्र पांच साल सात महीने और 17 दिन थी। मां के जननांग का आकार छोटा होने की वजह से सर्जरी से ही डिलीवरी की गई।

मदर्स दे के दिन मां बनी थी लीना

1939 में जिस दिन लीना मां बनीं उसी दिन मदर्स डे भी था। लीना के डॉक्टर के सम्मान में बच्चे का नाम भी गेराल्डो रखा गया। कई साल तक तो गेराल्डो, लीना को अपनी बहन ही मानते रहे। लेकिन जब वो 10 साल के हुए तो उन्हें अपनी मां की सच्चाई पता चली। 40 वर्ष की उम्र में बोन मैरो की बीमारी हो जाने की वजह से 1979 में गेराल्डो की मौत हो गई।

Weird News inextlive from Odd News Desk