कानपुर। सनी देओल गुरदासपुर से जीते
बड़े पर्दे पर लंबे समय से धाक जमाने वाले सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बाद चुनावी मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने बीजेपी से हाथ मिलाया है और गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।  इस सीट पर सनी देओल 82459 वोटों से जीते हैं।


उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस मुंबई नॉर्थ पीछे
बाल कलाकार के रुप में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने इसी चुनाव से कांग्रेस के साथ अपना सियासी सफर मुंबई नॉर्थ सीट से शुरू किया है। पहली बार चुनावी बिसात पर हाथ आजमा रही उर्मिला का इस सीट पर बीजेपी के मौजूदा सांसद और उम्मीदवार गोपाल शेट्टी से 465247 वोटों से हारी हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस पटना साहिब पीछे

बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब सीट पर लगातार तीसरी बार अपनी जीत बरकरार रखने के लिए आश्वस्त दिख रहे थे पर फिल्हाल बीजेपी के केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद 284657 मतों से हार गए हैं।



हेमा मालिनी बीजेपी मथुरा आगे
मथुरा लोकसभा सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर अभिनेत्री हेमा मालिनी पर भरोसा जताया है और वे 293471 वोटों से जीती हैं। सांसद हेमा मालिनी बीजेपी की ओर से दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरी हैं। उनके सामने यहां पर कांग्रेेस की ओर महेश पाठक और महागठबंधन प्रत्याशी नरेंद्र सिंह मैदान में हैं।

lok sabha election results 2019: सितारों में सबसे ज्यादा वोटों से जीते हंस राज हंस,वोटरों का चुराया दिल
रवि किशन गोरखपुर बीजेपी जीते
301664 वोट से जीत दर्ज करने वाले हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के सफल कलाकार रविकिशन 2014 में भी इलेक्शन लड़ चुके हैं। तब वे कांग्रेस की तरफ से जौनपुर सीट से चुनाव लड़े थे और हार गए थे। इस बार वे बीजेपी की ओर से गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं। उनका का मुकाबला कांग्रेस के मधुसूदन तिवारी और गठबंधन प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के राम भूवल निषाद से हुआ।

 

 


दिनेश लाल यादव (निरहुआ) बीजेपी आजमगढ़
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ सीट से बीजेपी ने भोजपुरी सिने स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को टिकट दिया है। उनके खिलाफ मैदान में गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मैदान में हैं। इस सीट पर दिनेश लाल यादव 259874 वोटों से हार गए हैं।

मनोज तिवारी बीजेपी उत्तर पूर्वी दिल्ली आगे

भाजपा की ओर से मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित को चुनौती दे देते हुए 366102 वोटों से जीत गए हैं।

राज बब्बर कांग्रेस फतेहपुर सीकरी पीछे
फतेहपुर सीकरी की सीट भी मुकाबला काफी रोमांचक है यहां कांग्रेस ने अभिनेता राज बब्बर को टिकट दिया है जो फिल्हाल पिछड़ रहे हैं। उनके सामने बीजेपी ने राजकुमार चाहर को मैदान में उतारा है तो महागठबंधन ने श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित (बसपा) को प्रत्याशी घोषित किया है। पहले कांग्रेस ने राज बब्बर को मुरादाबाद सीट से चुनाव लड़ाने का फैसला लिया था लेकिन बाद में सीट बदल दी गई। इस सीट पर राज बब्बर 495065 मतों से हार गए हैं।


जयाप्रदा बीजेपी रामपुर पीछे
उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला है। भाजपा ने गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा को मैदान में उतारा है, वे गठबंधन की ओर से नौ बार रामपुर विधानसभा सीट जीत चुके और पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे सपा नेता आजम खां के सामने हैं। अब तक की गणना में जयाप्रदा पर आजम भारी पड़ रहे हैं। कांग्रेस ने यहां से पूर्व विधायक संजय कपूर पर दांव लगाया है। इस सीट पर जयाप्रदा 109997 वोटों से हार गई हैं।


स्मृति ईरानी बीजेपी अमेठी आगे
छोटे पर्दे की तुलसी स्मृति ईरानी अमेठी सीट पर लगातार आगे चल रही हैं, वो दूसरी बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का सामना कर रही हैं। 2014 में वे इसी सीट पर राहुल से हार गई थीं। इस सीट पर स्मृति ईरानी 55120 मतों से जीत गई हैं।


 
ये भी हैं मैदान में, बाबुल सुप्रियो आगे
मशहूर गायक हंस राज हंस उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार हैं और इस समय 553897 मतों से जीत गए हैं। गायक बाबुल सुप्रियो भी आसनसोल से भारतीय जनता पार्टी से चुनाव के मैदान में हैं और उनके सामने फेमस एक्ट्रेस मुनमुन सेन हैं जिनसे वो आगे चल रहे हैं। आसनसोल सीट पर बाबुल सुप्रियो 197637 मतों से जीत गए हैं। शत्रुघन सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी के लिए लखनऊ से चुनाव लड़ रही है। लखनऊ सीट पर पूनम सिन्हा 347302 मतों से हार गई हैं।

मुनमुन सेन का रिएक्शन