आगरा में बसपा प्रत्याशी आगे

आगरा में बसपा प्रत्याशी ने भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार को काउंटिंग में बहुत पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा बसपा का प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के गढ़ फीरोजाबाद में भी पहले स्थान पर है जबकि भाजपा का प्रत्याशी यहां दूसरे स्थान पर है। बता दें कि दूसरे राउंड के मतगणना में आगरा से मेयर पद के उम्मीदवार बसपा प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे 12000 वोटों से आगे हैं जबकि भाजपा के नविन जैन को अब तक 4320 वोट मिले हैं।

भाजपा फिरोजाबाद में भी पीछे

फिरोजाबाद में दूसरे राउंड के बाद बसपा को 9506, भाजपा को 4677, सपा को 992 और कांग्रेस को 355 वोट मिले हैं। बता दें कि ताजनगरी आगरा में छह सभासद प्रत्याशियों के रिजल्ट आ चुके है, जिसमें पांच भाजपा प्रत्याशी और एक बसपा प्रत्याशी जीते हैं।

यहां भाजपा प्रत्याशी आगे

इलाहाबाद नगर निगम में भाजपा से मेयर उम्मीदवार अभिलाषा गुप्ता नंदी आगे हैं। इसके बाद लखनऊ में संयुक्ता भाटिया, अलीगढ़ में राजीव अग्रवाल, मुरादाबाद में विनोद अग्रवाल, कानपुर में प्रमिला पाण्डेय तथा सहारनपुर, गाजियाबाद व गोरखपुर में भी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

मतगणना की व्यवस्था

प्रदेश के 334 स्थानों पर मतगणना जारी है। परिणाम जल्दी घोषित हों इसके लिए 11,200 टेबल की व्यवस्था हैं। बता दें कि वोटों की गिनती में 56 हजार कर्मचारी लगाये गए हैं। नगर निगमों में ईवीएम से चुनाव हुए थे इसलिए इनके परिणाम दोपहर 12 बजे तक आयेंगे। छोटी नगर पंचायतों के रिजल्ट आ चुके हैं और शाम पांच बजे तक सभी निकायों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

महापौर पद के उम्मीदवारों को मिले वोट

गोरखपुर

भाजपा - 7560 मत

सपा - 4005 मत

कांग्रेस - 1470 मत

बसपा - 2320 मत

इलाहाबाद

भाजपा- अभिलाषा गुप्ता नंदी - 6232

National News inextlive from India News Desk