ओ तेरी! यहां कब्रों के बीच रहते हैं लोग
1- फिलिपींस के आइलैंड सिआगरे में एक जगह है जहां के लोग मुर्दों के साथ रहते हैं। यहां रहने वाले लोगों ने मुर्दो की हड्डियों से अपने घर की दीवारे बनाई हैं।  एक रसियन फोटोग्राफर डेनियल इरिकसन ने वहां जाकर उनकी तस्वीरें लेनी चाही तो उन्हें रोक दिया गया।

ओ तेरी! यहां कब्रों के बीच रहते हैं लोग
2- डेनियल इरिकसन फिलिपींस के स्मोकी माउंटेन की फोटोज लेने गए थे। इसके लिए उन्होंने करीब 8000 किमी ट्रैवल भी किया। तभी उन्हें इस स्लम का पता चला जिसके बाद डेनियल ने यहां एक हफ्ता गुजारा और ये फोटोज लीं।

ओ तेरी! यहां कब्रों के बीच रहते हैं लोग
3- यहां रह रहे लोगों में क्रिमिनल्स, सेक्स वर्कर्स और लेबर क्लास शामिल हैं। लोग कब्रों पर ही कपड़े सुखाते हैं। बच्चें हों या बड़े सभी इन्हीं कब्रों पर खेलते हैं। छोटे बच्चे कब्र के ऊपर ही बिस्तर लगा के सोते हैं।

ओ तेरी! यहां कब्रों के बीच रहते हैं लोग
4- 71 साल के अल्बटरे लागर्डा इवानगेलिस्टा पिछले कई सालों से सीमेंटेरियो डेल नोर्टे में रहते हैं। 20 कब्रों की देखभाल जिम्मा उनका है। यहां सदियों पुरानी कब्रों को लोगों ने दुकानों में तब्दील कर लिया है।

ओ तेरी! यहां कब्रों के बीच रहते हैं लोग
5- इन दुकानों में रोजमर्रा के सामान बेचे जाते हैं। लोग कार की बैट्रियों से रेडियो, टीवी चलाते हैं। कब्रें खोदने वाले स्टीव इसबाकोस यहीं पैदा हुए हैं। यहां एक के ऊपर एक कब्रे बनी हुई हैं। कुछ कब्रे ऐसी हैं जिनमें लोगों ने घर तक बना लिए हैं।

ओ तेरी! यहां कब्रों के बीच रहते हैं लोग
6- पिछले 52 साल से वह फैमिली का साथ यहीं रह रहे हैं। उनके मन में कई बार ये जगह छोड़ने का ख्याल आया पर पास में कोई और रहने की जगह ना होने के चलते उन्हें यहीं पर अपनी जिंदगी बितानी पड़ी।

ओ तेरी! यहां कब्रों के बीच रहते हैं लोग
7- फिलीपिंस के मनीला में ऐसे कई कब्रिस्तान हैं जिनको लोगों ने अपना घर बना लिया है। शहर की 43 फीसदी आबादी यानी करीब 1.3 करोड़ लोग गरीबी की वजह से इन कब्रों के बीच रहते हैं।
नवजात बच्चा हो या बुजुर्ग कब्रों पर अपनी रातें बिताने के लिए मजबूर हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk