- विधि विधान से मनाया गया ललही छठ पर्व

BARA(JNN): बारा क्षेत्र में ललही छठ पर्व पर महिलाओं ने अपने पुत्रों की दीर्घायु एवं उनकी मंगल कामना के लिए उपवास रखा। समूह बनाकर सिया माई की पूजा अर्चना की। विधि विधान से पूजन के बाद व्रत तोड़ा।

धूमधाम से मनाया गया हलषष्ठी पर्व

बारा, लोहगरा, जसरा, जारी, कौंधियारा, नारीबारी, शिवराजपुर, करमा, गौहनिया, घूरपुर, जारी आदि प्रमुख बाजारों एवं कस्बों सहित समूचे ग्रामीण अंचलों ललही छठ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। माताओं ने दीर्घायु के लिए भोर से उपवास किया। पूर्वाहन 10 बजे से 11 बजे के मध्य सिया माई की विधि विधान से पूजा अर्चना कर जलहरी से पुत्रों का मुंह पोंछा गया और प्रसाद में भुने हुए अनाज व चीनी का कुल्हड़ दिया। पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने समूह बनाकर मंगलगीत भी गाए। पूजा करने की तिथि इस वर्ष 11 बजे तक होने के कारण लोगों ने समय पर पूजा की जबकि कई स्थानों पर पूर्व वर्षो की भांति 12 बजे पूजा की गई।