कानपुर। लोकसभा चुनाव में प्रथम चरण में बिहार की चार सीटों पर चुनाव होने हैं। इसमें नवादा, गया, औरंगाबाद और जमुई लोकसभा सीट शामिल है। इन चार सीटों के लिए कुल 60 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। नवादा संसदीय सीट पर सर्वाधिक 18 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। जबकि औरंगाबाद में 16, गया में 14 और जमुई में 12 ने पर्चा भरा है। नाम वापसी की अंतिम तिथि 28 मार्च है। 11 अप्रैल को मतदान होना है। पहले चरण में चार सीटों पर भाजपा-जदयू और राजद-कांग्रेस गठबंधन में कई बड़े नाम शामिल हैं।

जीतन राम मांझी (गया लोकसभा सीट)

गया लोकसभा सीट से सबसे बड़ा नाम जीतन राम मांझी का है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्यूलर के नेता हैं। और उनकी पार्टी महागठबंधन में शामिल है। मांझी का मुकाबला जदयू-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार विजय मांझी से होगा, बता दें विजय मांझी जनता दल यूनाइटेड के नेता हैं।

चिराग पासवान (जमुई लोकसभा सीट)

जमुई लोकसभा सीट पर सबसे बड़ा नाम चिराग पासवान का है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के नेता हैं और उनकी पार्टी ने राजग में शामिल है। ऐसे में चिराग राजग की तरफ से महागठबंधन के प्रत्याशी उपेंद्र यादव को कड़ी टक्कर देंगे।

सुशील सिंह (औरंगाबाद लोकसभा सीट)

औरंगाबाद लोकसभा सीट से भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह का मुकाबला 'हम' के प्रत्याशी उपेंद्र प्रसाद के साथ होगा। सुशील कुमार सिंह फिलहाल औरंगाबाद के सांसद हैं ऐसे में उनके सामने अपनी सीट बचाने की चुनौती होगी।

चंदन कुमार (नवादा लोकसभा सीट)

नवादा सीट पर राजग की ओर से सूरजभान सिंह के भाई व लोजपा प्रत्याशी चंदन कुमार ने पर्चा भरा है। वहीं महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की पत्‌नी विभा देवी ने नामांकन किया है। बता दें विभा देवी राजद की नेता हैं।

लोकसभा क्षेत्रएनडीएमहागठबंधन
गयाविजय कुमार (जनता दल, यूनाइटेड)जीतन राम मांझी (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, सेक्युलर)
औरंगाबादसुशील कुमार सिंह (भारतीय जनता पार्टी)उपेंद्र प्रसाद (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, सेक्युलर)
नवादाचंदन सिंह (लोक जन शक्ति पार्टी)विभा देवी (राष्ट्रीय जनता दल)
जमुईचिराग कुमार पासवान (लोक जन शक्ति पार्टी)भूदेव चौधरी (राष्ट्रीय लोक समता पार्टी)

Loksabha Elections 2019: गाजियाबाद में वीके सिंह से टक्कर लेंगी डाॅली शर्मा, जानें यूपी में पहले चरण में किस सीट पर काैन किससे टकराएगा