कानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। इसी बीच असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने एक रिपोर्ट जारी कर दी है, जिसमें देश के सबसे अमीर से सबसे गरीब सांसदों के नाम का खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के सीकर से 67 वर्षीय बीजेपी सांसद सुमेधानंद सरस्वती भारत के सबसे गरीब सांसद हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान सुमेधानंद ने अपनी संपत्ति सिर्फ 34, 311 रुपये घोषित की थी, जो बाकी सांसदों की तुलना में बहुत कम है। बता दें कि 16वीं लोकसभा चुनाव के दौरान सुमेधानंद ने सीकर सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस कैंडिडेट प्रताप सिंह जाट को 2 लाख से अधिक वोटों से हराया था।

हरयाणा के रोहतक में जन्में हैं सुमेधानंद

गौरतलब है कि सुमेधानंद सरस्वती का जन्म 1 अक्टूबर 1951 को एक जाट परिवार में हरयाणा के रोहतक में हुआ था। उन्होंने संस्कृत में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली थी। सरस्वती ने 1974 में अपना घर छोड़ दिया और आर्य समाज में शामिल हो गए। सरस्वती एक साधु हैं और उन्होंने एक वैदिक आश्रम की स्थापना भी की है। वे सार्व देशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं, जो दिल्ली स्थित एक संगठन है और इसे आर्य समाज से मान्यता मिली है। राजनीति में आने से पहले, उन्होंने गोरक्षा, सांस्कृतिक परंपरा और वेदों की शिक्षा के लिए अभियान भी चलाए हैं।

फैजाबाद से पहले आज रायबरेली और अमेठी जाएंगी प्रियंका, कुछ ऐसा है उनका चुनावी प्लान

प्रियंका गांधी दो दिन रहेंगी अमेठी-रायबरेली, अयोध्या विजिट अब 29 मार्च को करेंगी