कानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में झारखंड की चार सीटों पर मतदान होंगे। इनमें कोडरमा, रांची, खूंटी और हजारीबाग की लोकसभा सीटें शामिल हैं। बता दें कि रांची संसदीय सीट से दाखिल हुए पर्चों की स्क्रूटनी के बाद 12 अभ्यर्थियों का नामांकन रद कर दिया गया है। इन सीटों पर छह मई को चुनाव है। आइये जानें इन सीटों पर एनडीए और यूपीए से कौन किसको टक्कर देगा।

कोडरमा

कोडरमा लोकसभा सीट इस बार काफी चर्चा में है। यहां पर अन्नपूर्णा देवी और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी के बीच कड़ी टक्कर है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता अन्नपूर्णा देवी एनडीए की तरफ से मैदान में हैं, तो वहीं बाबू लाल मरांडी, झारखंड विकास मोर्चा, (प्रजातांत्रिक) के नेता हैं, जो इस चुनाव में यूपीए में शामिल है।

रांची

रांची लोकसभा सीट पर बीजेपी ने संजय सेठ पर भरोसा जताया है, यह एनडीए की तरफ से मैदान में हैं। वहीं उनके सामने यहां पर कांग्रेस की ओर से सुबोध कांत सहाय खड़े हैं। बता दें कि सुबोध कांत सहाय 2004-2014 तक लगातार रांची सीट से सांसद रहे हैं।

खूंटी

खूंटी सीट इस चुनाव में काफी चर्चा में रहेगा क्योंकि यहां के कैंडिडेट बहुत मजबूत हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर झारखंड के पूर्व अर्जुन मुंडा को उतारा है। वहीं यूपीए की तरफ से यहां काली चरन मुंडा ने नॉमिनेशन किया है। यह कांग्रेस के नेता हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 : अंतिम चरण के लिए आज जारी होगी अधिसूचना, शुरू होंगे नामांकन

लोकसभा चुनाव चढ़ रहा परवान, विरोधियों से ज्यादा निशाने पर नौकरशाह

हजारीबाग

हजारीबाग में भी मुकाबला काफी रोमांचक है। बीजेपी ने यहां पर कैबिनेट मंत्री जयंत सिन्हा टिकट दिया है तो यूपीए ने गोपाल प्रसाद साहू (कांग्रेस) को चुनावी मैदान में उतारा है।

लोकसभा क्षेत्रएनडीएयूपीए
कोडरमाअन्नपूर्णा देवी (बीजेपी)बाबू लाल मरांडी (झारखंड विकास मोर्चा, प्रजातांत्रिक)
रांचीसंजय सेठ (बीजेपी)सुबोध कांत सहाय (कांग्रेस)
खूंटीअर्जुन मुंडा (बीजेपी)काली चरन मुंडा (कांग्रेस)
हजारीबागजयंत सिन्हा (बीजेपी)गोपाल प्रसाद साहू (कांग्रेस)