कानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर तैयरियां जोरों पर हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां जनता के बीच अपना दमखम दिखाने में जुटी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनाव प्रचार के लिए देशभर में घूम रहे हैं और बड़ी बड़ी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी इस बार भी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर जीतकर अब तक कुल नौ लोग प्रधानमंत्री बन चुके हैं। आज हम उनके बारे में बताने जा रहे हैं...

जवाहर लाल नेहरू

भारत के पहले प्रधमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू चार बार जनता के समर्थन से भारत के पीएम पद पर रहे हैं। पीएमओ की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, नेहरू 1951-52, 1952-57, 1957-62, 1962-64 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं। चूंकि, 1964 में उनकी मौत हो गई तो वह 1962 का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। बता दें कि चारों बार नेहरू ने उत्तर प्रदेश के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा है और जीत दर्ज की है।

उत्तर प्रदेश से अब तक नौ लोग बन चुके हैं भारत के प्रधानमंत्री

लाल बहादुर शास्त्री

1964 में पंडित जवाहर लाल नेहरू की मौत के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता लाल बहादुर को प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया। वह 9 जून, 1964 - 11 जनवरी, 1966 तक प्रधानमंत्री रहे। बता दें कि लाल बहादुर शास्त्री 1962 के लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद (अब प्रयागराज) सीट से सांसद चुने गए थे।

इंदिरा गांधी

पहली बार इंदिरा गांधी 1966 में भारत की प्रधानमंत्री चुनी गईं थी, तब वह राज्यसभा से सांसद थीं। उनका यह कार्यकाल बहुत काम दिनों का था। वह 24 जनवरी 1966-4 मार्च 1967 तक पीएम रही थीं। इसके बाद 1967 के लोकसभा चुनाव में यूपी के रायबरेली सीट से जीत दर्ज कर वह फिर प्रधानमंत्री बनीं।

उत्तर प्रदेश से अब तक नौ लोग बन चुके हैं भारत के प्रधानमंत्री

चौधरी चरण सिंह

चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई, 1979 - 14 जनवरी, 1980 तक भारत के प्रधानमंत्री थे। 1977 के लोकसभा चुनाव में चरण सिंह ने यूपी के बागपत सीट से भारतीय लोक दल पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की थी।

राजीव गांधी

इंदिरा गांधी की मौत के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता राजीव गांधी 31 अक्टूबर, 1984 - 2 दिसंबर, 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। 1984 के लोकसभा चुनाव में राजीव गांधी यूपी के अमेठी सीट से सांसद चुने गए थे।

उत्तर प्रदेश से अब तक नौ लोग बन चुके हैं भारत के प्रधानमंत्री

विश्वनाथ प्रताप सिंह

राजीव गांधी के बाद 2 दिसंबर, 1989 - 10 नवंबर, 1990 तक विश्वनाथ प्रताप सिंह (वीपी सिंह) भारत के प्रधानमंत्री रहे। 1989 के लोकसभा चुनाव में इन्हें यूपी के फतेहपुर लोकसभा सीट से सांसद चुना गया था।

चंद्रशेखर

भारत के 11वें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर 10 नवंबर, 1990 - 21 जून, 1991 तक पीएम के पद पर रहे। यह भी यूपी के लोकसभा सीट से पीएम बने थे। इन्होंने 1989 के लोकसभा चुनाव में बलिया सीट से जीत दर्ज की थी।

अटल बिहार वाजपेयी

दिवंगत नेता अटल बिहारी वाजपेयी दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं। पहली बार वह 1996 में सिर्फ 13 दिनों के लिए प्रधानमंत्री बने। 1996 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें यूपी का लखनऊ और गुजरात का गांधीनगर सीट शामिल हैं। दोनों सीटों पर इन्होंने जीत दर्ज की, हालांकि बाद में गांधीनगर सीट को छोड़ दिया। इसके बाद 19 मार्च, 1998 - 22 मई, 2004 तक वह फिर प्रधानमंत्री रहे। 1998 के लोकसभा चुनाव में वह लखनऊ सीट से सांसद चुने गए थे।

नरेंद्र मोदी

भारत के 14वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के वाराणसी सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। हालांकि इस लोकसभा चुनाव में उन्होंने गुजरात के वड़ोदरा लोकसभा सीट पर भी जीत हासिल की थी लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया।

उत्तर प्रदेश से अब तक नौ लोग बन चुके हैं भारत के प्रधानमंत्री