-कंपनीबाग के सामने बदमाशों ने छीना पर्स, पर्स में 50 हजार रुपए और कई जरूरी कागजात थे

-बेली एरिया में बदमाशों के लोकेशन पर पुलिस पहुंची

ALLAHABAD: बाइक सवार बदमाशों ने आतंक मचा रखा है। त्योहार के पहले और त्योहार के बाद भी स्नेचिंग जारी है। शनिवार को बदमाशों ने मीरापुर के पार्षद की वाइफ को सिविल लाइंस में निशाना बनाया। बाइक से पहुंचे बदमाशों ने कंपनीबाग के सामने उनका पर्स छीन लिया और भाग निकले। पर्स में भ्0 हजार रुपए के अलावा जरूरी कागजात रखे हुए थे। इसकी सूचना मिली तो पार्षद स्तब्ध रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

दोहपर में निकली थी काम से

सतेन्द्र चोपड़ा अतरसुइया एरिया में रहते हैं। वह लोकल पार्षद हैं। शनिवार को उनकी वाइफ स्कूटी से निकली थीं। उन्हें सिविल लाइंस में कुछ काम था। स्कूटी से वह कंपनीबाग अभी क्रास ही की थी कि अचानक पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का दे दिया। अचानक धक्के से उनकी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और वह गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने उनकी स्कूटी में आगे रखा पर्स निकाल लिया और भाग निकले। बदमाशों के इस हरकत से वह दंग रह गईं। उन्होंने अपने पति को इसकी जानकारी दी।

दबिश में लग गई पुलिस

पत्‍‌नी के साथ घटना की सूचना मिलने पर सतेन्द्र सिविल लाइंस थाने पहुंचे पुलिस को सूचना दी। जांच के लिए पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सतेन्द्र ने फिर रिटेन में सिविल लाइंस पुलिस को लूट की जानकारी दी। पुलिस को उनकी वाइफ ने बदमाशों का हुलिया बताया। लूट के दो घंटे बाद किसी ने सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी कि उस हुलिया के लड़के बेली हॉस्पिटल के पास खड़े हैं। इसकी जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस के साथ सतेन्द्र भी वहां बदमाशों की पहचान करने पहुंच गए। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश वहां से निकल चुके थे। देर शाम एक बार फिर से पुलिस को किसी ने यह बताया कि बदमाश बेली गांव में हैं। एक बार फिर पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में सादी वर्दी में लगी रही। हालांकि उनका कुछ पता नहीं चला था।