JAMSHEDPUR: संपर्क क्रांति आनंद बिहार भुवनेश्वर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12820) के कोच संख्या एस-4, एस-5 में लुटेरा गिरोह लूटपाट कर फरार हो गया। वारदात शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे की है। गया स्टेशन के पास सात-आठ लुटेरों ने महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की कर तीन महिला पैसेंजर्स से हजारों रुपए और गोल्ड ज्वेलरी लूट लिए और फरार हो गए। सात-आठ लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। 7-8 लुटेरों ने महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट कर उनके जेवरात व रुपये लूट लिए। घटना शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे गया स्टेशन के समीप हुई। लूटकांड को अंजाम देने के बाद लुटेरा गिरोह ट्रेन से कूद कर फरार हो गया। लुटेरों की संख्या देखकर कोच में दूसरे रेल यात्री सहमे हुए थे। लुटेरों के जाने के बाद यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद ट्रेन में जब टीटीई पहुंचे तो महिलाओं ने टीटीई को लिखित शिकायत की। वहीं टाटानगर स्टेशन ट्रेन के शनिवार को पहुंचने पर मानगो की एक महिला जीआरपी थाना में शिकायत दर्ज कराई।

यह है पूरा मामला

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-4 आदित्यपुर निवासी कुमुदनी देवी सीट संख्या 2 व तीन में सफर कर रही थी। जबकि कोच संख्या एस-5 में एक मुस्लिम महिला सफर कर रही थी। उसी कोच में मानगो की एक महिला भी सफर कर रही थी। रात में सभी अपने अपने बर्थ में सोये थे। शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे ट्रेन जब गया पहुंची तो कोच में सात-आठ लुटेरे सवार हो गए। पहले उन्होंने कोच की स्थिति को देखा और जिस बर्थ में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। उसी कोच की महिलाओं को निशाना बनाया। मुस्लिम महिला के साथ मारपीट कर उसका बैग लूट लिया, जिसमें 20 हजार रुपये नगद व सोने के जेवरात थे। वहीं मानगो निवासी महिला से पर्स छीन लिया और धमकाते हुए आगे बढ़ने लगे। पर्स में छह हजार रुपये, जरूरी दस्तावेज थे। वहीं एस-5 में सफर कर रही कुमुदनी देवी से जब जबरन पर्स लुटेरा छीनने लगा तो महिला ने विरोध किया। महिला को लुटेरों ने धक्का दे दिया, जिससे महिला के हाथ में पर्स का हैंडल रह गया और पर्स लुटेरों के पास चला गया। पर्स में 3500 रुपये, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज थे। ट्रेन में लूट की घटना के बाद पूरी रात दहशत में यात्री जागते रहे।