- कुसम्ही जंगल में की वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

GORAKHPUR: खोराबार के कुसम्ही जंगल में तीन बदमाशों ने डॉक्टर पर हमला कर सोने की चेन, सात हजार रुपए नकद व मोबाइल लूट लिया। डॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाशों के हमले से डॉक्टर के एक हाथ की अंगुली टूट गई है। शाहपुर के गंगा टोला निवासी डॉ। अरविंद सिंह की कुसम्ही बाजार में क्लीनिक है। शुक्रवार की रात 9 बजे वह क्लीनिक से कार लेकर घर लौट रहे थे। कुसम्ही जंगल में पहुंचे थे तभी तीन साइकिल पर सवार लोग आगे आ गए। जैसे ही गाड़ी धीरे किए गए युवक कार के आगे गिर गया। डॉक्टर ने शराब के नशे में गिरे होने की बात सोचते हुए कार से मदद के लिए उतर गए। तभी तीनों साइकिल सवार एकजुट होकर डॉक्टर पर हमला कर दिए। मारपीट कर सोने की चेन, नकदी और मोबाइल लूट लिया। घायल डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ खोराबार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बदमाश भागते समय रामकरन का नाम लिए है। पुलिस इसी के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही।