पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को हाईवे से किया गिरफ्तार

ALLAHABAD: थरवई थाना क्षेत्र के मलाका मय भैसाही गांव के पास से गुरुवार को पुलिस ने दो शातिर हाईवे लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। शातिरों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग भी की गयी लेकिन पुलिस ने पुख्ता घेराबंदी ने बदमाशों को कोई मौका नहीं दिया। दो तो पुलिस की पकड़ में आ गये लेकिन उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। पकड़े लुटेरों में गौरव सिंह पटेल और उसका साथी नन्चू उर्फ दीपक शामिल है।

बिना पैसे के कैसे लड़ेंगे चुनाव

पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर लुटेरों में शामिल गौरव सिंह पटेल पुत्र जगलाल पटेल निवासी नगदिलपुर ने बताया कि वह जिला पंचायत का चुनाव लड़ना चाहता था। इसके लिए उसे पैसों की जरूरत थी। उसने कहा कि बिना पैसे के कोई चुनाव नहीं लड़ा जा सकता। पैसों की कमी पूरा करने के लिए वह लुटेरा बन गया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कोखराज के हाइवे पर थरवई क्षेत्र मे कई गांव के सामने लूट को अंजाम दिया है। वह अकेला देखकर लोगों को अपना शिकार बनाता था।

मारता नहीं सिर्फ घायल करता था

अपराधियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। कई बार लूट करते वक्त विरोध करने पर वह व्यक्ति को तमंचे के बाट से मारकर घायल कर था। दूसरे लुटेरे दीपक पासी निवासी गारापुर ने बताया कि करीब चार महीने से गौरव के साथ हाइवे पर जा रहे व्यक्ति के साथ महिला होती थी। तो वह उनको अपना शिकार बनाता था। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से 315 बोर का तमंचा, एक देशी तमंचा, लगभग दस मोबाइल, दो अदद जिंदा कारतूस और सफेद रंग की एक अपाचे बाइक बरामद किया है।