चूंकि इस दिन ध्वज योग्य और पूर्वासा नक्षत्र है। इसलिए तिल, गुड़, कंबल, रजाई महंगी हो सकती है। रेस्ट साल की शुरुआत के लिए यह दिन शुभ है। भगवान शंकर और बजरंग बली की पूजा से कई राशि के जातक को फायदा पहुंचने वाला है। पंडित विनोद झा ने बताया कि पूजन के लिए कोई समय नहीं है। पूरे दिन कभी भी पूजन विधि विधान से करेंगे तो इसका लाभ पूरे साल फलदायी रहेगा।

दान करें, मिलेगा फल

इस दिन अगर आप अपने ग्रह के हिसाब से गरीबों में दान करते हैं तो फिर आपको फायदा मिलेगा। पंडित विनोद झा ने बताया कि इसका ख्याल रखना चाहिए कि पूजन के बाद अगर आप दान करते हैं तो इसका असर अच्छा दिखता है, जो पूरे साल शुभ संकेत देता है।

राशि - भगवान की पूजा - दान

मेष - हनुमान जी, मंगल ग्रह - लाल कलर की वस्तु

वृष - महालक्ष्मी -   सफेद कलर की वस्तु

मिथुन - भगवान बुद्ध की पूजा - हरे रंग की वस्तु

कर्क - चंद्रमा, शिव-पार्वती की पूजा - सफेद कलर की वस्तु

सिंह - सूर्य की विशेष पूजा- लाल कलर की वस्तु

कन्या - भगवान बुद्ध और विष्णु की पूजा - हरा कलर की वस्तु

तुला - शुक्र ग्रह, मां लक्ष्मी की पूजा - सफेद कलर की वस्तु

व़ृश्चिक - हनुमान, मंगल ग्रह की पूजा - लाल कलर की वस्तु

धनु - वृहस्पति और गुरु की आराधना - पीला कलर की वस्तु

मकर - शनि ग्रह की पूजा - काला या नीला कलर की वस्तु

कुंभ - शनि ग्रह, शंकर की पूजा - काला या नीला कलर की वस्तु

मीन - गुरु, विष्णु की पूजा - पीला कलर की वस्तु