कोहरे के चलते 20 से 22 घंटे लेट आई कई ट्रेनें

रात बारह बजे के बाद रवाना हुई संगम एक्सप्रेस

ALLAHABAD: साल का अंतिम दिन लाखों लोगों ने जहां घरों में सेलीब्रेट किया। वहीं कोहरे के कहर के कारण हजारों लोगों का नया साल ट्रेन में या स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में ही बीत गया।

कोहरे के कारण रविवार को दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं। प्रयागराज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब छह घंटे लेट इलाहाबाद आई। संगम और नौचंदी एक्सप्रेस सुबह की बजाय शाम को इलाहाबाद पहुंची। नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 24 घंटा लेट रही।

राजधानी की चाल भी थमी

मेल व एक्सप्रेस ट्रेन के साथ ही राजधानी एक्सप्रेस भी खूब पीट रही है। एंटी फॉग लाइट के साथ कोहरे को चिरने का दावा करने वाला रेलवे राजधानी एक्सप्रेस की भी स्पीड नहीं बढ़ा पा रहा है। कोहरे के सामने पूरा सिस्टम फेल हो गया है। छह घंटे लेट से इलाहाबाद पहुंची संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शाम 17.45 की जगह 12 बजे के बाद रवाना हुई।

12560 शिवगंगा एक्सप्रेस- 9 घंटा

12402 मगध एक्सप्रेस 8 घंटा

19041 बीडीटीएस-जीसीटी- 8 घंटा

12505 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस- 4 घंटा

15267 रक्सौल-एलटीटी जनसाधारण एक्सप्रेस- 7 घंटा

12401 मगध एक्सप्रेस- 13 घंटा

12311- हावड़ा-कालका कालका मेल-5 घंटा

12506- आनंद विहार-गुवाहाटी-नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस- 23 घंटा

11107- बुंदेलखंड एक्सप्रेस- 8 घंटा

22405- भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस- 14 घंटा

12398- महाबोधी एक्सप्रेस- 19 घंटा

12570- आनंद विहार-जयनगर गरीबरथ एक्सप्रेस- 14 घंटा

12398- महाबोधी एक्सप्रेस- 19 घंटा

12570- आनंद विहार-जयनगर गरीबरथ एक्सप्रेस- 20 घंटा

12562- नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस- 8 घंटा

18101- मूरी एक्सप्रेस 7 घंटा

12310- पटना राजधानी एक्सप्रेस- 16 घंटा

12404- जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस- 9 घंटा

14164- संगम एक्सप्रेस 8 घंटा

14512- नौचंदी एक्सप्रेस- 4 घंटा

12418- प्रयागराज एक्सप्रेस- 6 घंटा

12302- कोलकाता-राजधानी एक्सप्रेस-19 घंटा

14056- ब्रह्मापुत्र मेल- 11 घंटा

12428- आनंद विहार रीवां एक्सप्रेस 14 घंटा