शादी से पहले कचहरी में पकड़ी गई लड़की

BAREILLY: बीकॉम की छात्रा को प्यार का ऐसा भूत सवार हुआ कि वह अपनी फैमिली के खिलाफ जाकर टेंपो वाले से शादी करने के लिए कचहरी पहुंच गई। वह शादी कर पाती इससे पहले ही उसकी मां पहुंच गई और उसे पकड़ लिया और कोतवाली में लेकर पहुंच गई। उसके हाथ में मेंहदी भी लगी हुई थी। लड़की का कहना है कि वह टेंपो ड्राइवर से ही शादी करेगी। टेंपो ड्राइवर उसके पड़ोस में ही रहता है और वह पांच साल से उसे जानती है। वहीं मां का कहना है कि लड़का सिर्फ नौवीं तक पास है। इसके अलावा वह उनकी बिरादरी का भी नहीं है इसलिए वो अपनी बेटी की शादी उसके साथ नहीं कर सकती हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्रेमनगर में लड़की प्रेमी के साथ फरार

वहीं प्रेमनगर में भी एक लड़की प्यार के चक्कर में अपने बाबुल का घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। वह घर से भ्0 हजार रुपये भी ले गई है। लड़की दसवीं क्लास में पढ़ती है और कोचिंग पढ़ने के लिए गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। परिजनों ने एक नंबर व लड़की की सहेली पर शक जताया है।

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण

प्रेमनगर में एक महिला ने तीन साल तक राम अरोरा पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण की एफआईआर दर्ज करायी है। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। राम ने महिला से शादी करने और उसके बच्चों की देखरेख का भरोसा दिया था। महिला ने अपने पति से तलाक लेने की भी तैयारी कर ली थी। महिला का आरोप है कि अब राम दूसरी शादी कर रहा है। उसकी मंगनी की भी डेट तय हो गई है। उसने पुलिस ने शिकायत करने पर धमकी भी दी थी।