महिला के पेट पर लात मारने से हुआ था गर्भपात

BAREILLY : छोटे भाई की लव मैरिज से खफा बड़े भाई ने उसकी गर्भवती पत्‌नी के पेट पर लात मार दी, जिससे महिला का गर्भपात हो गया। महिला व उसके बच्चे को राजश्री मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली में ट्यूजडे रात महिला के मासूम बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई कर रही है।

छह महीन का था गर्भ

आरिया, वार्ड नंबर 7 फतेहगंज पश्चिमी की रहने वाली है। उसने फतेहगंज पश्चिमी के ही रहने वाले खलील से 8 महीने पहले लव मैरिज की थी। लव मैरिज करने से उसके मायके वाले खफा थे। खलील के परिजन भी इससे नाराज थे। आरिया का आरोप है कि शादी के बाद से खलील के भाई सलीम उसे ताना मारते थे। यही नहीं कहते थे कि वह तीन लाख रुपए लेकर आए तो घर में रहने देंगे। आरोप है कि संडे को सलीम ने उसके साथ झगड़ा किया और उसके पेट पर चार-पांच बार लात मारी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसका गर्भपात हो गया।

बच्चे के लिंग को लेकर कंफ्यूजन

महिला का बेबी मेल था। वेडनसडे को पोस्टमार्टम हाउस पर फतेहगंज थाना से पुलिस पहुंची तो उसने यहां के कर्मचारियों से संपर्क किया। यहां पर शराब के नशे में धुत एक कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि शव फीमेल बेबी का है। जब पुलिस महिला के पास पहुंची और बच्चे के बारे में पूछा तो उसने मेल बेबी बताया। जिससे पुलिस चक्कर में पड़ गई। पुलिस तुरंत महिला को लेकर पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची और कर्मचारी से फ्रिजर खुलवाकर शव निकालकर देखा तो बेबी मेल था।