- प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने पांच लोगों पर किया मीट काटने वाले चाकू से हमला

- एक की उपचार के दौरान मौत, खुद की मां समेत चार घायल

- मृतक के परिजनों ने दर्ज कराया केस, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

देहरादून,

लक्खीबाग पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर मुस्लिम कॉलोनी में फ्राइडे आधी रात नाबालिग से प्रेम प्रसंग में एक सिरफिरे आशिक ने पांच लोगों पर मीट काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो की हालत नाजुक बनी है। लड़की भगा ले जाने पर मौहल्ले के लोगों ने उसे डांटा तो तैश में आकर उसने मारकाट मचा दी थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना फ्राइडे रात 2:30 बजे की है। मुस्लिम कॉलोनी में रहने वाला 22 वर्षीय हाशिम पड़ोस की एक नाबालिग लड़की को भगा ले गया था। पुलिस तक शिकायत पहुंची। पुलिस ने लड़की को बरामद कर बिना कार्रवाई किए ही आरोपी को छोड़ दिया। इसी बात को लेकर लड़का=लड़की पक्ष वालों में आधी रात झगड़ा हो गया। बीच बचाव करने मौहल्ले के कई लोग जमा हो गए। लोगों की डांट फटकार से हाशिम तैश में आ गया और घर से मीट काटने के काम आने वाला चाकू लाकर भीड़ पर हमला कर दिया.उसने चाकू से एक के बाद एक कई लोगों पर वार किए। जिससे बीच बचाव करने आए मोहल्ले के ही एक युवक आरिफ 25 की मौत हो गई। चार अन्य लोगों को भी गंभीर चोट आई। जिनमें दो की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.हमलावर इतना गुस्से में था कि उसे होश ही नहीं रहा कि किस पर हमला कर रहा है.हमले में चाकू के वार से उसकीं मां भी घायल हो गई। देर रात पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस की लापरवाही से मचा कोहराम:

नाबालिक लड़की को भगा ले जाने के मामले में पुलिस को शाम को ही सूचना मिल गई थी। हाशिम लड़की को सेलाकुई में परिचित महिला के घर छोड़कर लौट आया था। पुलिस ने लड़की के परिजनों की सूचना पर हाशिम और उसके परिजनों को लक्खीबाग चौकी बुलाया। हाशिम से पूछताछ के बाद सेलाकुई से लड़की को भी सुरक्षित बरामद कर चौकी लाया गया, लेकिन बिना कोई कार्रवाई किए ही आरोपी को छोड़ दिया। दोनों पक्ष घर पहुंचे तो उनमें विवाद बढ़ता गया.शाम छह बजे से रात 2 बजे तक तीन बार झगड़ा हुआ। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आखिर में हाशिम ने खून की नदियां बहा दी।

लड़की भगा ले गया था मौसी के घर

पुलिस के मुताबिक आरोपी हासिम इलाके की एक नाबालिग लड़की को फ्राइडे शाम भगा ले गया था। लड़की को सेलाकुई में अपनी मौसी के घर छोड़कर वह खुद वापस लौट आया। इधर लड़की के घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पड़ोस की एक औरत ने बताया कि शाम को लड़की के साथ हासिम को छत पर देखा था। इस पर परिजनों को हाशिम पर शक हुआ था। इसी बीच सेलाकुई से भी उस महिला ने कॉल कर लड़की के वहां होने की सूचना दे दी, जिसके यहां हासिम उसे छोड़ आया था।

पुलिस ने छोड़ा तो मौहल्ले वालों ने पीटा:

लड़की के बरामद हो जाने के बाद पुलिस ने कुछ लोगों के कहने पर आरोपी को छोड़ दिया। दोनों पक्ष मोहल्ले में पहुंचे तो वहां झगड़ा हो गया। कुछ लोगों ने हासिम को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। रात तक कई बार झगड़ा होता रहा, इसी दौरान हासिम ने आवेश में आकर चाकू उठाया और वहां मौजूद लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घायलों में दो की हालत नाजुक

पुलिस ने बताया कि घायल कौसर, नसी, शादाब और मोइन पर भी हासिम ने चाकू से हमला किया। सभी को दून अस्पताल ले जाया गया। कौसर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे महंत इंदिरेश अस्पताल रेफर किया गया है।

भगाने से पहले प्रेमिका को दिया था लेटर

पुलिस पूछताछ में आरोपी हासिम ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह नाबालिग से मिलने उसकी छत पर गया था। उसने उसे एक लेटर दिया था। लड़की के परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने लड़की की पिटाई कर दी। इस पर हासिम देर बाद लड़की लापता हो गई थी।

-----------

लड़की भगाने का मामला था। हासिम ने पांच लोगों को चाकू से हमला कर दिया। जिनमें से एक की मौत हो गई। जहां तक पुलिस की लापरवाही की बात है लड़की पक्ष से तहरीर नहीं दी गई थी, मौहल्ले के लोगों ने समझा-बुझा देने की बात कही थी, इस पर पहले आरोपी और लड़का को घर परिजनों को सुपुर्द किया गया था। बाद में विवाद बढ़ने की वजह से हत्या हुई है।

शिशुपाल सिंह नेगी- कोतवाल, थाना कोतवाली