RANCHI: रांची की युवती ने रविवार को धनबाद में जमकर बवाल काटा। बात यह हुई कि लड़की से शादी का झांसा देकर सात साल से यौन शोषण कर रहा था। इस बार लड़की के सब्र का बांध टूटा और वह कुछ सामाजिक संस्था की औरतों को लेकर धनबाद पहुंच गई। धनबाद जाकर पहले लड़के को बुलाया, फिर एक शिव मंदिर में शादी करने का दबाव डाला। जब युवक राजी नहीं हुआ तो लड़की ने आव देखा न ताव। लड़के पर टूट पड़ी। लड़के को पीटता देख भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी ली और लड़कियों ने पुलिस के सामने ही युवक की धुनाई कर दी।

क्या है मामला

रांची की रहने वाली एक लड़की अपने साथ सामाजिक संस्था के कुछ लोगों को लेकर धनबाद थाना पहुंची थी। उसने थाने में पुलिस को बताया कि हीरापुर का एक लड़का उसे सात सालों से शादी का झांसा दे रहा है। लड़की की शिकायत पर पुलिस लड़के को पकड़ कर थाना ले आई। थाने में लड़के ने लड़की से कुछ कहा, इसके बाद लड़की के साथ की महिलाओं ने उसे धर-दबोचा और बगल के शिव मंदिर में ले गई। यहां पुलिस के सामने ही लड़के को पीटना शुरू कर दिया। शादी से इनकार करने की बात कहकर लड़की उसे बेवफा कहती रही। पुलिस के बीच-बचाव से मामला शांत हुआ। बाद में लड़के ने महिला थाने में शादी करने का विश्वास दिलाया। उसने एक माह के बाद शादी करने का बांड भरा, तब महिलाओं ने उसे छोड़ा।