Meerut। करीब आठ दिन पूर्व परिजनों को चकमा देकर एक प्रेमी जोड़ा फरार हो गया था। इसके लड़की के घरवालों ने लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद लिसाड़ी गेट पुलिस ने फरार प्रेमी युगल को ढूंढना शुरू किया। लिसाड़ी गेट एसओ मोहम्मद असलम के मुताबिक पे्रमी युगल के मोबाइल की लोकेशन मुंबई में मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने मुंबई पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया।