- सोमवार देर रात अपने अपने घरों में खाई थी जहरीली गोली

- मरने पर परिजनों ने एक ही चिता में दोनो का किया अंतिम संस्कार

FATEHPUR: हुसेनगंज थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव में साथ जीने-साथ मरने की कसम को चरितार्थ करते हुए एक प्रेमी युगल ने जातीय बंधन आड़े आने पर अपने अपने घरों में जहर खाकर जान दे दी। पुलिसिया कार्रवाई के बचने के लिए मंगलवार को भोर पहर परिजनों ने दोनो शवों को एक ही चिता में रखकर अंतिम संस्कार कर दिया।

थरियांव थाने के मोहम्मदपुर कला गांव का ख्0 वर्षीय युवक बचपन से ही अपने ननिहाल हैबतपुर थाना हुसेनगंज में रहता था। ननिहाल में दूसरी बिरादरी की एक क्8 वर्षीय लड़की से उसके प्रेम हो गया। ग्रामीणों में चर्चा रही कि दोनो ने अपने घरों में एक दूसरे से शादी करने की बात कही लेकिन जातीय बंधन आड़े आने पर परिजनों ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। जिस पर दोनो ने सोमवार को देर रात अपने घरों में जहरीली गोली खा ली। हालत बिगड़ने पर उल्टियां शुरू हो गई। परिजन कुछ समझ पाते तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया। लड़के व लड़की के परिजनों ने पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए एक साथ दोनो शवों को चिता में रखकर अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पाकर इलाकाई पुलिस भी छानबीन करने पहुंची।

थानाध्यक्ष आरसी यादव का कहना था कि जांच पड़ताल में स्पष्ट हुआ है कि लड़के व लड़की की मौत ठंड से हुई है, जान देने की बात निराधार है।