20-35 परसेंट कम किराया
इंडिगो की फ्लाइट सर्विस शुरू होने से रांचीआइट्स को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इससे फ्लाइट्स कंपनीज के बीच किराए को लेकर होड़ मच जाएगी। ऐसी संभावना है कि विमानों के किराए में 20 से 35 परसेंट तक की कमी आ सकती है। फिलहाल रांची से दिल्ली के लिए 9-11 हजार रुपए और मुंबई के लिए 11 से 14 हजार रुपए विमान किराया है। इंडिगो की फ्लाइट सर्विस शुरू होने से दिल्ली के लिए यह किराया घटकर 5 से 6 हजार और मुंबई के लिए 9 से 11 हजार रुपए के बीच आ जाएगा।

रांचीआइट्स के लिए सौगात
शांति टूर एंड ट्रैवल्स, क्लब रोड के डायरेक्टर प्रशांत शुक्ला ने बताया कि इंडिगो की लो कॉस्ट फ्लाइट सर्विस शुरू होना रांचीआइट्स के लिए सौगात है। कम पैसे में फ्लाइट सर्विस शुरू करने के लिए कई और एयरवेज सामने आएंगे। इसमें पारामाउंट और  स्पाइस शामिल हैं।

New cities से connectivity
रांची से फिलहाल दिल्ली, पटना, मुंबई और कोलकाता के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस है। इंडिगो की प्लाइट सर्विस शुरू होने से बेंगलुरु, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, चेन्नई, रायपुर और भोपाल जैसे सिटीज से भी रांची जुड़ जाएगी। ऐसे में इन सिटीज के लिए एयर पैसेंजर्स को कनेक्टिंग प्लाइट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।