छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : शहर में पिछले छह दिनों में 7.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़का है। शनिवार को शहर का पारा इस सीजन के सबसे निचले अंक पर पहुंचा। पारा गिरने के साथ ही शहर और आसपास के क्षेत्र में कनकनी बढ़ी है। मौसम विभाग ने शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.1 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम है।

सर्द हवाओं से बढ़ी मुश्किलें

पिछले 24 घंटे के दौरान शहर का न्यूनतम पारा 2.1 डिग्री सेल्सियस घटा है, जिसके कारण शनिवार इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। शहर में लगातार बढ़ रही ठंड ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। दिन हो या रात लोग गर्म कपड़े पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान हवा में आ‌र्द्रता की मात्रा अधिकतम 90 व न्यूनतम 32 प्रतिशत रही।

हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी का असर

कनकनी बढ़ने से ठंड अधिक महसूस हो रही है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। ऐसे में वहां से चलने वाली सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंच रही है, जिससे लगातार शीतलहर व ठंड का प्रभाव बढ़ा है। विभाग की माने तो अगले एक सप्ताह तक ठंड का प्रभाव ऐसा ही रहेगा।

टूटा दो वर्षो का रिकार्ड (बाक्स)

शहर का न्यूनतम तापमान शनिवार को पिछले दो वर्षो का रिकार्ड तोड़ा है। विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार 2017 में दिसंबर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तो 2016 में 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके पूर्व वर्ष 2015 में दिसंबर में शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

एक सप्ताह तक कड़ाके की रहेगी ठंड

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी शहर में कनकनी रहेगी। इसके बाद पारा एक या दो डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। अगले शुक्रवार से पारा फिर गिरने लगेगा। इससे आने वाले एक सप्ताह तक ठंड का असर और बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के नीचे पहुंचने की संभावना है।

---

पिछले छह दिनों का पारा

तिथि - अधि। - न्यून।

16 - 24.4 - 16.0

17 - 16.5 - 15.0

18 - 17.1 - 14.0

19 - 24.0 - 11.4

20 - 24.3 - 11.1

21 - 24.1 - 10.7

22 - 24.1 - 08.6

9999