मंजय सदन में दर्जनों फैमिलीज रहती हैं। यहीं अनूप कुमार की फैमिली भी रहती है। उनके किचन में रखा गैस सिलेंडर लीक कर रहा था। यह आग की लपट सिलेंडर से उठी थी। सो, घर में सारे गैस सिलेंडरों को चेक किया गया। यह क्या? इस दौरान जो बातें सामने आईं, वह आग से भी खतरनाक थी। घर में रखे सभी सातों सिलेंडरों को पानी देकर चेक किया गया, तो वे सभी लीक कर रहे थे।

ऑफिसर्स को दी सूचना
बाद में अनूप कुमार ने बताया कि यदि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह तीन मंजिला मकान में बड़ी अनहोनी होती। सभी लीकेज सिलेंडरों को घर से बाहर निकालकर इंडेन गैस के ऑफिसर्स को सूचना दी। अनूप कुमार ने बताया कि वे सिलेंडर को वेंडर से ही लेते हैं और बराबर एक ही वेंडर गैस देता है।