- मेरठ मंडल में 359 सीटों के लिए एक लाख 66 हजार फार्म

- 50 हजार फा‌र्म्स की रजिस्ट्रर में, 10 हजार की कंप्यूटर में एंट्री

- 60 हजार फा‌र्म्स पर दिए गए यूनीक नंबर, ताकि ना हो गड़बड़ी

- ट्रांसफर होकर आने के चलते घट सकती है सीटों की संख्या

Meerut: माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा गवर्नमेंट इंटर कॉलेजों में एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्तियां निकाली गई। जिसमें सभी मंडलों में वैकेंसी के सापेक्ष आवेदन मांगे गए थे। सीटें साढ़े छह हजार और आवेदन लाखों में किए गए। लास्ट समय तक कैंडीडेट्स ने आवेदन किए। मेरठ मंडल में सीटों की सापेक्ष आवेदन की संख्या काफी अधिक है। जबकि यहां सीटें बढ़ने के बजाय कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आवेदनों की संख्या को देखते हुए दिए गए समय पर इन वैकेंसीज को भरना मुमकिन नहीं लग रहा है।

यह है सीन

अक्टूबर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर्स की वैकेंसी निकाली गई थीं। जिसकी लास्ट डेट फ्0 अक्टूबर रखी थी। जिसमें म्म्ब्भ् वैकेंसी के सापेक्ष सभी क्8 मंडलों में आवेदन मांगे गए थे। इन वैकेंसी में ख्म्8क् वैकेंसी पुरुषों के लिए और फीमेल के लिए फ्9म्ब् वैकेंसी हैं। मेरठ मंडल की बात करें तो फ्भ्9 वैकेंसी हैं। जिसमें पुरुष वर्ग के लिए क्ब्7 और महिला वर्ग के लिए ख्क्ख् सीटें मौजूद हैं। इन भर्तियों में कैंडीडेट्स की योग्यता ग्रेजुएशन और बीएड डिग्री मांगी गई।

एक लाख म्म् हजार

मेरठ मंडल में फ्भ्9 सीटों के सापेक्ष करीब एक लाख म्म् हजार फार्म मंडलीय कार्यालय पर पहुंचे। इनके लिए उन लोगों ने भी फार्म भरे जो जूनियर और प्राइमरी टीचर्स के लिए काउंसलिंग करा चुके हैं। इसके चलते सभी मंडलों में फार्म की संख्या लाख से ऊपर है। एक कैंडीडेट ने सभी मंडलों में आवेदन किया है। जिसका सबसे बड़ा कारण कम फीस रही। साथ ही डीडी की जगह पोस्टल ऑर्डर की भेजने की छूट रही। मेरठ मंडल में जहां सीटों के सापेक्ष आवेदन की संख्या अधिक है। वहीं सीटें भी कम होने संभावनाएं जताई जा रही हैं।

घट सकती हैं सीटें

डिपार्टमेंटल जानकारी के अनुसार महिलाओं के लिए सभी सब्जेक्ट्स में ख्क्ख् वैकेंासी हैं। जिसमें दूसरे मंडलों से काफी महिलाएं टीचर्स ट्रांसफर होकर आ गई। जिससे करीब ख्भ्-फ्0 सीटें पहले ही भर गई। ऐसे में अब बची सीटों पर ही भर्ती प्रक्रिया होगी। जिसमें करीब क्80-क्8भ् सीटों पर ही भर्ती होगी। सीटें कम होने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया भी नियत समय पर पूरी होने की संभावना नहीं जताई जा रही। अभी इन फार्मो की फीडिंग का काम चल रहा है। जो टेंडर देकर कंपनी से काम कराया जा रहा है। इसके साथ ही विभाग भी अपना काम कर रहा है।

यह है फार्म की स्थिति

मंडल कार्यालय पर पहुंचे करीब एक लाख म्म् हजार फार्म को पहले ओपन कार्यक्रम चला। इसके बाद इनकी फीडिंग का काम चल रहा है। फा‌र्म्स की डिटेल प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों द्वारा कंप्यूटर में फीड कराई जा रही है। इसके साथ ही विभाग इन फा‌र्म्स की एंट्री रजिस्टर में भी करा रहा है। करीब पचास हजार फार्म की एंट्री रजिस्टर में की गई है। साथ ही दस हजार फा‌र्म्स की एंट्री कंप्यूटर में हो चुकी है। साथ ही साठ हजार फा‌र्म्स पर अब तक यूनीक नंबर दिया जा चुका है। जो फा‌र्म्स के सभी डॉक्यूमेंट पर डाला जा रहा है। ताकि कोई गड़बड़ी ना हो।

मंडल में वैकेंसी के लिए डेढ़ लाख से अधिक फार्म आए हैं। जिनकी फीडिंग चल रही है। फा‌र्म्स की संख्या इतनी अधिक है कि समय पर काम होना संभव नहीं है। फिर भी हम लोग लगे हुए हैं। वहीं सीटों में भी थोड़ा फेरबदल हो सकता है।

- महेंद्र देव, ज्वाइंट डायरेक्टर, माध्यमिक शिक्षा विभाग मेरठ मंडल