- दर्जनों पेड़ और कई खम्भे गिरे, बिजली गुल

- सिटी भर के होर्डिग हुए धराशायी, केबिल टीवी का संचालन भी हुआ ठप्प

- आंचलिक विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आया तूफान

LUCKNOW: तेज हवाओं के साथ आई बूंदाबांदी ने कुछ देर के लिए सिटी के समय को स्थिर कर दिया। तेज हवा और धूल भरी आंधी के कारण जो जहां था वहीं रुक गया। गुरुवार की शाम करीब ब्:क्भ् बजे के करीब आई आंधी के कारण सिटी में कई जगह पेड़ उखड़ गए। खम्भे भी टूटे। इस कारण कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। यही नहीं केबिल के तार टूटने के कारण बहुत से घरों में टीवी भी खामोश हो गए। इस दौरान विभिन्न दुर्घटनाओं में तीन लोगों के मरने व एक के घायल होने की पुष्टि हुई है।

मची अफरातफरी

मौसम आंचलिक केंद्र के अनुसार ब्क्-ब्ख् किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली कुछ समय भ्फ् से भ्भ् किमी प्रति घंटा से हवाएं चल रही थी। यह राजस्थान में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण हुआ। इस तूफान के दौरान हवाएं इतनी तेज थीं कि सिटी में दर्जनों होर्डिग्स उखड़ गई। दर्जनों पेड़ धराशायी हो गए और बिजली के खम्बे तक उखड़ गए। धूल भरी आंधी के कारण सड़कों पर चौराहों से पुलिस भी भाग खड़ी हुई। धूल के साथ पत्तियां और कागज के टुकड़े क्00 मीटर की ऊंचाई तक हवा के साथ उड़ रहे थे। लगभग ब्भ् मिनट तक आंधी ने कोहराम मचाए रखा और लखनवाइट्स की रफ्तार को रोके रखा।

जलानी पड़ी रोडलाइट्स

करीब क्0 मिनट तक चली इस तेज आंधी के चलते हजरतगंज की सड़क पर सन्नाटा पसर गया। वहीं दिन में ही अंधेरा छा जाने के कारण रोड लाइट्स को भी जलाना पड़ा। धूल के चलते कइयों का काफी दिक्कत भी हुई।

आज और कल बरस सकता है पानी

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को सिटी का अधिकतम तापमान फ्8.फ् डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान क्7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से ब् डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश होने की सम्भावना है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज व चमक के साथ बारिश होने की सम्भावना है। अधिकतम तापमान फ्7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम ख्0 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।