10 को खुलेंगे मां के पट

ज्योतिषों की मानें तो सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन दिशा देख कर अगर घर से मां के दर्शन को निकलते है तो शुभ है। इस बार मां के दर्शन के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस बार दिन में नहीं मां के पट रात को खुलेंगे। इस कारण भक्तों को सुबह का इंतजार नहीं करना होगा। ज्योतिषों के अनुसार इस बार सप्तमी रात को शुरू होगा। इस कारण दिन में षष्टी की पूजा होने के बाद रात में सप्तमी श्ुारू होने के साथ मां के पट को खोला जा सकता है। इस संबंध में ज्योतिष विनोद झा ने बताया कि 10 अक्टूबर को को पूरे दिन षष्टी है और रात के 9.02 मिनट पर सप्तमी शुरू होगा।

कन्या लगन में तिथियां

इस बार सप्तमी और अष्टमी के दिन कन्या लगन हो रहा है। ज्योतिषों के अनुसार कन्या लगन में मां की पूजा करने पर सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। ज्योतिष कुलानंद झा ने बताया कि इस बार सप्तमी के सुबह और अष्टमी के सुबह में कन्या लगन पड़ रहा है। इस टाइम पूजा करना अच्छा माना जाता है। सुबह का यह टाइम सूर्योदय के तुरंत बाद है। इस कारण इस समय पूजा करने से मां हर मनोकामना जरूर पूरी करेंगी.
 

For your information

* सप्तमी - 10 अक्टूबर रात 9.02 बजे  से 11 अक्टूबर शाम 6.41 बजे तक

कन्या लगन - 11 अक्टूबर को सुबह 4.26 बजे से सुबह 6.42 तक है। हर राशि वालों के लिए इस लगन में दर्शन अच्छा माना जाता है.

 
* अष्टमी  - 11 अक्टूबर को शाम 6.41 बजे से 12 अक्टूबर को शाम 4.14 बजे तक रहेगा

कन्या लगन  - अष्टमी के दिन भी कन्या लगन पड़ रहा है। 12 अक्टूबर को सुबह 4.08 बजे से सुबह 6.19 बजे तक कन्या लगन है। इस समय पूजा करना सबसे अच्छा है.
 

 

* नवमी  - 12 अक्टूबर को शाम 4.14 बजे से 13 अक्टूबर को दोपहर 1.55 बजे तक नवमी रहेगा।

कन्या लगन  - नवमी के दिन भी कन्या लगन का पूजा श्ुाभ माना जाता है। सुबह 4.04 बजे से सुबह 6.15 बजे तक है।

hindi news from PATNA desk, inext live