-प्रदेश अध्यक्ष और प्रचार कमेटी के अध्यक्ष ने संभाला काम

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन्: बिहार कांग्रेस के नवनियुक्तअध्यक्ष मदन मोहन झा ने प्रभार संभालने के साथ ही तेवर साफ कर दिए हैं। डॉ। झा ने कहा है कि कांग्रेस अब याचक की भूमिका में नहीं रहेगी.शुक्रवार को सदाकत आश्रम में प्रभार ग्रहण करने के बाद डॉ। झा उपस्थिति नेताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले डॉ। अखिलेश प्रसाद सिंह का पटना हवाई अड्डा पर जमकर स्वागत किया गया। आसिफ़ गफ़ूर, जया मिश्रा, मनोज सिंह, अर्जुन मंडल, शंकर स्वरूप पासवान, आनन्द माधव और अन्य। प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने प्रदेश अध्यक्ष को प्रभार सौंपा और समारोह शुरू होने के पूर्व ही आश्रम से निकल गए।

डॉ अखिलेश सिंह बोले, हम तय करेंगे सीटें

प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सांसद डॉ। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस अब राज्य और देश के स्तर पर काफी मजबूत स्थिति में है। कई दल कांग्रेस के दरवाजे पर एलायंस के लिए खड़े हैं। अब हम यह तय करेंगे कि कौन सी सीट हमें चाहिए और उस सीट पर हमारा कौन सा प्रत्याशी खड़ा होगा। सीटें कम और ज्यादा हो सकती हैं, लेकिन उस पर महागठबंधन के सभी उम्मीदवार जीते प्रयास इसके होने चाहिए। डॉ। सिंह ने कहा कि टिकट बंटवारे में प्रदेश अध्यक्ष मजबूती से आवाज उठाएं।