अस्त्र-शस्त्र की झलक में दिखी महाभारत की भव्यता

 Allahabad: स्टार प्लस पर जल्द ही टेलीकास्ट होने वाले सीरियल महाभारत को काफी मशक्कत और रिसर्च के बाद बनाया गया है। इसके प्रत्येक कैरेक्टर की ड्रेस, वेपंस और सेट्स को वही टच दिया गया है जो महाभारत काल में रहा होगा। ये हम नहीं कह रहे बल्कि इस सीरियस से जुड़े मेंबर्स और आर्टिस्ट्स का कहना है। इसको प्रूव करने के लिए उन्होंने वीसीसी मॉल में एक म्यूजियम भी ऑर्गनाइज किया है। जिसे देखने के लिए सैटरडे को भारी रश उमड़ा। इस म्यूजियम के माध्यम से इस सीरियल की भव्यता को प्रदर्शित किया गया है. 

डायनासोर की हड्डी से बना था अर्जुन का गांडीव

सीरियल में यूज हुआ अर्जुन का गांडीव धनुष भले ही रबर से तैयार किया गया हो लेकिन इसकी डिजायन काफी रिसर्च के बाद तैयार की गई है। इसमें डायनासोर के लुक को दिखाया गया है। इवेंट ऑर्गनाइजिंग कमेटी के मेंबर क्षितिज कहते हैं कि निश्चित ही उस काल में डायनासोर की हड्डियों से उस धनुष को बनाया गया होगा। ठीक ऐसे ही गांधारी, कुंती और अंबा का नेकपीस भी तैयार किया गया है। दुर्योधन के मुकुट में ड्रेगन और अर्जुन के मुकुट में तीर को दर्शाया गया है। दुर्योधन के निर्दयी स्वभाव के अनुसार उसके कवच पर स्नेक डिजाइन बनाया गया है। भीम के गदे में क्रिप्टोटाइनिक स्टोन के जरिए अट्रैक्टिव लुक दिया गया है। इन्हें देखने के लिए सुबह से शाम तक दर्शकों का रश उमड़ता रहा. 

गेम-गेम में जीते प्राइज

वीसीसी मॉल में ही स्टार प्लस की टीम के द्वारा कई अट्रेक्टिव गेम्स ऑर्गनाइज किए गए। जिन्हें जीतने वालों को महाभारत के कैरेक्टर के नेकपीस पहनने को दिए गए। इसके अलावा विनर्स को किचेन और परफ्यूम भी गिफ्ट किए गए। म्यूजियम में ही थ्री डी शो के द्वारा महाभारत सीरियल के सेट्स की भव्यता को दिखाया गया। बता दें कि करोड़ों की लागत से यह सेट्स ओमंग कुमार ने डिजायन किए हैं। मॉल में लोगों को स्लाइड शो से मेकिंग ऑफ महाभारत दिखाई गई.

प्रमोशन का नायाब तरीका

सीरियल के प्रोमोज और मार्केटिंग के लिए देशभर में कुल छह शहर सेलेक्ट किए गए हैं। इनमें से एक इलाहाबाद भी है। क्षितिज के मुताबिक धार्मिक नगरी होने की वजह से यहां म्यूजियम लगाया गया है, जिसका जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। वीकेंड होने की वजह से मॉल में भारी फुट फाल है और लोग प्रोमोज देखने में इंट्रेस्ट ले रहे हैं। सीरियल 16 सितंबर से स्टार प्लस पर मंडे टु फ्राइडे रात 8:30 बजे टेलीकास्ट होगा. 

डायनासोर की हड्डी से बना था अर्जुन का गांडीव

सीरियल में यूज हुआ अर्जुन का गांडीव धनुष भले ही रबर से तैयार किया गया हो लेकिन इसकी डिजायन काफी रिसर्च के बाद तैयार की गई है। इसमें डायनासोर के लुक को दिखाया गया है। इवेंट ऑर्गनाइजिंग कमेटी के मेंबर क्षितिज कहते हैं कि निश्चित ही उस काल में डायनासोर की हड्डियों से उस धनुष को बनाया गया होगा। ठीक ऐसे ही गांधारी, कुंती और अंबा का नेकपीस भी तैयार किया गया है। दुर्योधन के मुकुट में ड्रेगन और अर्जुन के मुकुट में तीर को दर्शाया गया है। दुर्योधन के निर्दयी स्वभाव के अनुसार उसके कवच पर स्नेक डिजाइन बनाया गया है। भीम के गदे में क्रिप्टोटाइनिक स्टोन के जरिए अट्रैक्टिव लुक दिया गया है। इन्हें देखने के लिए सुबह से शाम तक दर्शकों का रश उमड़ता रहा. 

गेम-गेम में जीते प्राइज

वीसीसी मॉल में ही स्टार प्लस की टीम के द्वारा कई अट्रेक्टिव गेम्स ऑर्गनाइज किए गए। जिन्हें जीतने वालों को महाभारत के कैरेक्टर के नेकपीस पहनने को दिए गए। इसके अलावा विनर्स को किचेन और परफ्यूम भी गिफ्ट किए गए। म्यूजियम में ही थ्री डी शो के द्वारा महाभारत सीरियल के सेट्स की भव्यता को दिखाया गया। बता दें कि करोड़ों की लागत से यह सेट्स ओमंग कुमार ने डिजायन किए हैं। मॉल में लोगों को स्लाइड शो से मेकिंग ऑफ महाभारत दिखाई गई।