- मुख्य अभियुक्त अभी गिरफ्त से बाहर

- एक ही पहलु पर काम कर रही पुलिस

Meerut: महामंडलेश्वर की हत्या के मामले में पुलिस अभी एक कदम ही आगे बढ़ पाई है। हत्या के मामले में करीब पांच लोगों के नाम सामने आए हैं, लेकिन पुलिस केवल एक को ही पकड़ पाई। जबकि एक अभियुक्त की मांग को हिरासत में पूछताछ के लिए रखा है। वहीं पुलिस का दावा है कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है ताकि अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी हो सके।

एक ही मेन अभियुक्त गिरफ्तार

महामंडलेश्वर राजेंद्र स्वरूप का मंगलवार रात अपहरण कर लिया गया था। गुरुवार को उनका शव मवाना के जंगल में मिला। उन्हें दो गोली मारी गई थी। इसमें मुख्य अभियुक्त धीरज, विशू, दर्शन समेत पांच लोगों का नाम आ रहा है। मुख्य अभियुक्त सभी राजेंद्र स्वरूप के चेले थे। जो उनकी तांत्रिक क्रिया में साथ देते थे। इसके लिए उनको रुपयों का हिस्सा मिलता था। तांत्रिक क्रिया के रुपयों के बंटवारे को लेकर ही हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में विशू को गिरफ्तार किया है। जबकि मेन धीरज की मां को हिरासत में लिया है।

नटवर को बचा रही है पुलिस

मुख्य अभियुक्त विशू के अलावा पुलिस अन्य अभियुक्त को नहीं पकड़ पाई। सभी फरार बताए जा रहे हैं। उधर पुलिस ने मामले में नटवर की संलिप्तता से पूरी तरह से इनकार कर दिया है। जबकि हत्या का वह भी एक कारण हो सकता है। तांत्रिक नजाकत जब लिसाड़ी गेट पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था तब महामंडलेश्वर के घर पर ही शरण ली थी। उसके बाद महामंडलेश्वर ने नजाकत के धंधे पर धीरे-धीरे कब्जा कर लिया। ड्राइवर नटवर समेत बाकी लोगों को भी अपने साथ मिला लिया, जिसको लेकर नजाकत से दुश्मनी पाल ली थी। ऐसे में नजाकत नटवर के साथ मिलकर महामंडलेश्वर की हत्या करा सकता है। लेकिन पुलिस इस एंगिल को सिरे से नकार रही है।

मामला लेन देन को लेकर ही है, जिसमें उसी के चेले शामिल हैं। नटवर की संलिप्तता फिलहाल नजर नहीं आ रही है।

- डीसी दूबे, एसएसपी